Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर में सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी के आरोप में मैतेई नेता गिरफ्तार, 19 अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया

अधिकारी ने बताया कि नौ जून को इंफाल पश्चिम जिले के तेरा सपाम इलाके में एक सड़क अवरोध को हटाने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने के आरोप में अरामबाई तेंगोल के सदस्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jun 11, 2025 | 01:56 PM

असम राइफल्स का अभियान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफाल: मणिपुर में मेइती संगठन अरामबाई तेंगोल के एक नेता और चार अन्य की गिरफ्तारी के विरोध में हाल में हुए प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर कथित तौर पर गोलीबारी करने के आरोप में इस संगठन के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंफाल में प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए 19 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि नौ जून को इंफाल पश्चिम जिले के तेरा सपाम इलाके में एक सड़क अवरोध को हटाने की कोशिश कर रहे सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलाने के आरोप में अरामबाई तेंगोल के सदस्य को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेइती संगठन अरामबाई तेंगोल के सदस्य राज उर्फ ​​बोइनाओ पंगेइजम (39) के रूप में हुई है। मणिपुर पुलिस ने उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार (पिस्तौल) भी जब्त कर लिया है।

पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और उसे आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले में सड़क हिंसा में शामिल होने के आरोप में 19 लोगों को भी हिरासत में लिया है। अधिकारी ने कहा कि ये लोग सड़कों को जाम कर रहे थे, यात्रियों को परेशान कर रहे थे और शराब के नशे में कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर रहे थे। इनके कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी हुई।

आतिशी का भाजपा पर हमला, जब कहा था झुग्गी-झोपड़ी नहीं गिराएंगे, तो अब बुल्डोजर क्यों चलवा रहे

5 जिलों में बंद हुआ था इंटरनेट सर्विस

बता दें कि देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लंबे समय से जारी हिंसा अभी भी जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सो में हर रोज हिंसा की घटनाएं दर्ज की जा रही है। शनिवार रात 11:45 बजे से पांच जिलों- इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, बिष्णुपुर, ककचिंग और थौबल में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाओं को 5 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। ये फैसला अरामबाई तेंगगोल नामक मैतैई समुदाय के नेता की गिरफ्तारी के बाद इलाके में बने तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए लिया गया था। स्थानीय प्रशासन को इस बात का संदेह जताया था कि कुछ असामाजिक लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए भड़काऊ मैसेज, फोटो और वीडियो पोस्ट कर सकते हैं, जिससे पूरे इलाके में शांती भंग हो सकता है और कानून व्यवस्था की स्थिति और भी बेहद खराब हो सकती है।

Manipur meitei organization member arrested for firing on security personnel 19 others detained

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 11, 2025 | 01:53 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Manipur
  • Manipur Violence

सम्बंधित ख़बरें

1

आज की ताजा खबर 2 जनवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

2

स्विट्जरलैंड में नए साल के जश्न के बीच बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत, देखें VIDEO

3

यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा हमला, तेल रिफाइनरी को बनाया निशाना, लगी भीषण आग की लपटे

4

आज की ताजा खबर 1 जनवरी LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.