राज्यसभा में गूंजा मणिपुर मुद्दा! खरगे बोले- केंद्र हिंसा रोकने में नाकाम PM चुप रहे, सरकार श्वेत पत्र लाए
Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने श्वेत पत्र की मांग की व पीएम मोदी के अब तक मणिपुर न जाने पर सवाल उठाए। खडगे बोले प्रधानमंत्री को मणिपुर जाकर वहां की कानून व्यवस्था को सही करना चाहिए।
- Written By: सौरभ शर्मा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: राज्यसभा में शुक्रवार को उस वक्त सियासी माहौल गरमा गया जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मणिपुर हिंसा पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि मणिपुर दो साल से हिंसा की आग में जल रहा है और केंद्र सरकार शांति बहाल करने में पूरी तरह नाकाम रही है। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पूरा मणिपुर संकट में था, तब प्रधानमंत्री ने वहां जाने की जरूरत नहीं समझी। उन्होंने केंद्र सरकार से सदन में मणिपुर की स्थिति पर श्वेत पत्र पेश करने की मांग भी रखी।
मणिपुर में हिंसा से अब तक 260 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 60 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। खरगे ने राज्य की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और जीएसटी संग्रह में गिरावट की भी बात उठाई। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को पहले दिन ही इस्तीफा दे देना चाहिए था लेकिन केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
प्रधानमंत्री पर गंभीर आरोप
खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मणिपुर की बजाय चुनावी रैलियों में व्यस्त रहे और विदेशी दौरों पर निकल गए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट के जज, एनजीओ और विपक्ष के नेता मणिपुर पहुंच सकते हैं तो प्रधानमंत्री वहां क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा कि भाजपा मणिपुर पर चुप है क्योंकि वह मोदी को बचाना चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
India Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
Explainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?
राहुल ने मोदी-शाह को बताया गद्दार तो समर्थन में उतरीं महबूबा मुफ्ती, कहा- BJP अब वही काट रही है जो बोया
मणिपुर के लिए कोई ठोस योजना नहीं
खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के पास मणिपुर में शांति बहाल करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे खुद मणिपुर जाएं और लोगों से मिलकर कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाएं। साथ ही उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की और कहा कि अब और चुप्पी नहीं चलेगी।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लकि करें
कांग्रेस अध्यक्ष ने मणिपुर की स्थिति पर सरकार से जवाबदेही की बात कही है। खडगे ने कहा कि प्रधानमंत्री को मणिपुर जाना चाहिए और वहां की कानून व्यवस्था को ठीक करना चाहिए। खरगे ने पीएम से मणिपुर में जाकर स्थिति को सही करने की बात की। साथ ही यह भी कहा कि कम से कम मोदी जी को मणिपुर जाकर जवाब देना चाहिए।
