Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शांति की ओर बढ़ रहा मणिपुर, नौ जिलों में इंटरनेट से हटी पाबंदी

Manipur Violence: मणिपुर सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद नौ जिलों में इंटरनेट तथा डेटा सेवाओं पर लगी अस्थायी पाबंदियां हटा दी गई हैं। इस कदम से इन जिलों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 09, 2024 | 07:15 PM

शांति की ओर बढ़ रहा मणिपुर, नौ जिलों में इंटरनेट से हटी पाबंदी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: मणिपुर सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद नौ जिलों में इंटरनेट तथा डेटा सेवाओं पर लगी अस्थायी पाबंदियां हटा दी गई हैं। अब इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगपोकपी, चुराचांदपुर, जिरीबाम तथा फेर्ज़ावल जिलों में इंटरनेट सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। सरकार ने बताया कि इंटरनेट सेवाओं के सामान्य संचालन तथा कानून व्यवस्था के बीच संभावित संबंधों की जांच के बाद यह फैसला लिया गया है। इस कदम से इन जिलों के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

मणिपुर सरकार ने राज्य के नौ अशांत जिलों में मोबाइल डेटा सेवाओं पर प्रतिबंध नौ दिसंबर तक बढ़ा दिया था। गृह विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि यह निर्णय इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्वी, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, फेरजावल और जिरीबाम जिलों में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया। इसमें कहा गया था कि वीएसएटी और वीपीएन सहित मोबाइल इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं जनहित में नौ दिसंबर शाम 5.15 बजे तक निलंबित रहेंगी।

पुलिस अधिकारियों पर हमले के आरोप में 7 गिरफ्तार

बता दें कि हाल ही में मणिपुर पुलिस ने राज्य के कचिंग जिले में कचिंग पुलिस स्टेशन और अन्य अधिकारियों पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में सात (7) लोगों को गिरफ्तार किया था। मणिपुर पुलिस के अनुसार, सात लोगों ने नवंबर में पुलिस स्टेशन और अन्य अधिकारियों पर हमला किया था। इस घटना के ठीक दूसरे ही दिन उन सभी आरोपियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले के कारण 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। गिरफ्तार किए सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए सात लोगों की पहचान नाओरेम जोतिश सिंह (30), क्षेत्रीमयुम राजीव सिंह (50), प्रवीण लीशांगथेम (31), पुखरामबम गोपेन (32), नाओरेम सीतलजीत सिंह (33), वेंगबाम जॉनसन सिंह (31) और क्षेत्रीमयुम अशोककुमार (30) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

मणिपुर पुलिस ने कहा कि लोग चार अन्य लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे, जिन्हें 16 नवंबर को एक निर्वाचित सदस्य की संपत्ति में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मणिपुर पुलिस द्वारा एक्स पोस्ट में लिखा गया है, “28.11.2024 को, मणिपुर पुलिस ने 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने काकचिंग पुलिस स्टेशन और पुलिस कर्मियों पर हमला किया था, जो 27.11.2024 को अपनी ड्यूटी कर रहे थे। यह हमला 16.11.2024 को एक निर्वाचित सदस्य की संपत्ति में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए चार व्यक्तियों की रिहाई की मांग के लिए किया गया था। इस हमले में 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए।

देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Manipur government withdraws mobile internet ban in nine districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2024 | 07:15 PM

Topics:  

  • Internet Ban
  • Manipur
  • Manipur Violence

सम्बंधित ख़बरें

1

संपादकीय: मोदी की यात्रा के बावजूद, मणिपुर की समस्या कायम

2

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, PM मोदी की यात्रा के बाद चूड़ाचांदपुर में RAF पर पथराव, थाने पर हमला

3

हालात दुरुस्त हो रहे, तो वहां जाकर क्या साबित करना चाहते हैं? PM के मणिपुर दौरे पर बिफरी कांग्रेस

4

‘भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है’, राहत शिविरों से पीएम मोदी का सीधा संदेश-Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.