Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मणिपुर के नौ जिलों में 9 दिसंबर तक मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

जिरी और बराक नदियों में तीन महिलाओं तथा तीन बच्चों के शव बरामद होने के बाद राज्य में भड़की हिंसा के चलते 16 नवंबर को इन जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Dec 07, 2024 | 09:55 PM

मणिुपर में 9 दिसंबर तक इंटरनेट सेवा पर बैन

Follow Us
Close
Follow Us:

इंफाल: मणिपुर सरकार ने राज्य के नौ अशांत जिलों में मोबाइल डेटा सेवाओं पर प्रतिबंध नौ दिसंबर तक बढ़ा दिया है। गृह विभाग द्वारा शनिवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि यह निर्णय इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्वी, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर, कांगपोकपी, फेरजावल और जिरीबाम जिलों में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया। इसमें कहा गया कि वीएसएटी और वीपीएन सहित मोबाइल इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवाएं जनहित में नौ दिसंबर शाम 5.15 बजे तक निलंबित रहेंगी।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार की अनुमति वाले मामलों में छूट दी गई है। जिरी और बराक नदियों में तीन महिलाओं तथा तीन बच्चों के शव बरामद होने के बाद राज्य में भड़की हिंसा के चलते 16 नवंबर को इन जिलों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं। सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न कार्यालयों के समक्ष उत्पन्न समस्याओं को देखते हुए 19 नवंबर को ब्रॉडबैंड सेवाओं पर लगाई गई रोक हटा दी थी। हालाकि, वाईफाई या हॉटस्पॉट साझा करने की अनुमति नहीं थी।

देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

मणिपुर के बिष्णुपुर इलाके में तीन IED ब्लास्ट से हड़कंप…घरों में आग लगाने की कोशिश, CRPF तैनात

Cloudflare Down: अचानक ठप हुई इंटरनेट सेवाएं, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

मणिपुर नहीं बनेगा केंद्र शासित प्रदेश, जानें केंद्र और कुकी समुदाय की बैठक में और क्या चर्चाएं हुईं

Manipur Violence: असम राइफल्स के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद; कई घायल

पुलिस अधिकारियों पर हमले के आरोप में 7 गिरफ्तार

बता दें कि हाल ही में मणिपुर पुलिस ने राज्य के कचिंग जिले में कचिंग पुलिस स्टेशन और अन्य अधिकारियों पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में सात (7) लोगों को गिरफ्तार किया था। मणिपुर पुलिस के अनुसार, सात लोगों ने नवंबर में पुलिस स्टेशन और अन्य अधिकारियों पर हमला किया था। इस घटना के ठीक दूसरे ही दिन उन सभी आरोपियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले के कारण 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। गिरफ्तार किए सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए सात लोगों की पहचान नाओरेम जोतिश सिंह (30), क्षेत्रीमयुम राजीव सिंह (50), प्रवीण लीशांगथेम (31), पुखरामबम गोपेन (32), नाओरेम सीतलजीत सिंह (33), वेंगबाम जॉनसन सिंह (31) और क्षेत्रीमयुम अशोककुमार (30) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

मणिपुर पुलिस ने कहा कि लोग चार अन्य लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे, जिन्हें 16 नवंबर को एक निर्वाचित सदस्य की संपत्ति में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मणिपुर पुलिस द्वारा एक्स पोस्ट में लिखा गया है, “28.11.2024 को, मणिपुर पुलिस ने 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने काकचिंग पुलिस स्टेशन और पुलिस कर्मियों पर हमला किया था, जो 27.11.2024 को अपनी ड्यूटी कर रहे थे। यह हमला 16.11.2024 को एक निर्वाचित सदस्य की संपत्ति में तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए चार व्यक्तियों की रिहाई की मांग के लिए किया गया था। इस हमले में 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए।

Manipur ban on mobile internet extended till december 9 in nine districts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 07, 2024 | 09:52 PM

Topics:  

  • Internet Ban
  • Manipur News
  • Manipur Violence

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.