जीजा को बाइक सवार ने मारी टक्कर, साले ने बाइक सवार पर किया चाकू से हमला
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Sep 12, 2023 | 08:20 PM
File Photo
नवी मुंबई: मुंबई से सटे नवी मुंबई (Navi Mumbai) के गोठीवली गांव से चाकू से हमले (Knife Attack) का मामला सामने आया है। जहां साले ने जीजा को बाइक सवार (Bike Rider) की टक्कर लगने पर बाइक सवार पर चाकू से हमला किया। मानी हुई बहन के पति से एक बाइक सवार से अनजाने में टकरा गया। जिसके बाद नाराज साले ने बाइक सवार का पीछा कर उस पर चाकू से हमला किया। घटना गोठीवली गांव में घटी। घटना की जानकारी मिलने के बाद नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय जोन-1 के उपायुक्त विवेक पानसरे तथा सहायक पुलिस आयुक्त डी.डी टेले ने घटनास्थल का दौरा किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घनसोली के रहने वाले 25 वर्षीय शुभम मिश्रा की मुंहबोली बहन के पति को अभिषेक उत्तम सूर्यवंशी की बाइक से रविवार की रात साढ़े बारह बजे के आसपास टक्कर लग गई थी, जिसकी वजह से वे जख्मीं हो गए थे।
पुलिस ने बताया कि अभिषेक जख्मी व्यक्ति को स्थानीय गवली अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहीं पर शुभम भी आया था. बताया गया कि सुभम ने अभिषेक को धमकी दी कि वह उसे छोड़ेगा नहीं, उसकी हत्या कर देगा।
इस धमकी से डरकर अभिषेक बाइक लेकर भागने लगा शुभम ने उसका पीछा किया, जब अभिषेक गोठीवाली पहुंचा तो उसकी बाइक बरसात की वजह से स्लिप हो गई, इसकी वजह से उसका पीछा कर रहे शुभम की बाइक भी स्लिप हो गई, लेकिन शुभम ने अभिषेक को पकड़ लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Man hit by a bike rider brother in law attacked the bike rider with a knife in navi mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 12, 2023 | 08:20 PM
