-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Mamata Banerjee Lawyer Bar Council Notice Professional Misconduct Case
कोर्ट रूम में ममता बनर्जी का एक्शन, लेकिन बार काउंसिल ने डाल दिया अड़ंगा; सर्टिफिकेट दिखाने का दिया निर्देश
- Written By: मनोज आर्या
Mamata Banerjee: बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी वकील का गाउन पहनकर हाई कोर्ट पहुंचीं, उनके साथ तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य और कल्याण बनर्जी भी थे।

ब्लैक गाउन में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Bar Council Notice to Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद भी चर्चाओं में है। सबसे पहले मुख्यमंत्री पद के इस्तीफे से इनकार को लेकर वह सुर्खियों में रहीं। फिर अब एक और नए मामले को लेकर वह खबरों में हैं। दरअसल, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से ममता बनर्जी के रजिस्ट्रेशन पर पेशेवर वकालत की स्थिति के संबंध में 48 घंटों के भीतर एक डिटेल रिपोर्ट भेजने का कहा है।
बता दें कि ममता बनर्जी वकील का गाउन पहनकर कलकत्ता हाई कोर्ट में एक मामले में पेश हुईं थी। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा और टीएमसी कार्यालयों पर हुए हमलों से जुड़े मामले में अपना पक्ष रख रही थीं। काउंसिल ने दो दिनों के अंदर एनरोलमेंट, प्रैक्टिस के निलंबन/पुनः शुरू होने और प्रैक्टिस के सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी साझा करने को कहा है।
क्या है पूरा मामला?
प्रचलित प्रथा के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति, जो संवैधानिक पद पर है या लाभकारी रूप से जुड़ा है, उसे खुद का बार लाइसेंस ड्यूटी के दौरान ही निलंबित करवाना पड़ता है और दोबारा वकालत शुरू करन के के लिए एक्टिव कराना पडता है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बंगाल बार काउंसिल के सचिव को ममता के वकील के रूप में रजिस्ट्रेश से जुड़ी सभी जानकारी और 2011 से 2026 तक उनके मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान और उसके बाद वकालत के संबंध में विवरण दो दिन के भीतर भेजने का निर्देश दिया।
सम्बंधित ख़बरें
TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
घर पर हमले के दावे के बाद अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’, अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
‘अब बहुत हो चुका है’, भड़काऊ भाषण पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की हुमायूं कबीर को सख्त चेतावनी, FIR दर्ज
बार काउंसिल ने लिखा पत्र
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रधान सचिव श्रीरामंतो सेन ने यह पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि बार काउंसिल ने मीडिया में आई उन खबरों का संज्ञान लिया है जिनमें दावा किया गया कि ममता कोर्ट में वकील का गाउन पहनकर पेश हुईं। पत्र में आगे लिखा गया है कि ममता बनर्जी 2011 से 2026 तक बंगाल की मुख्यमंत्री के पद पर कार्य किया। इस समय के दौरान उनके संवैधानिक सार्वजनिक पद को ध्यान में रखते हुए और इस समय पर इस बात पर कोई राय व्यक्त किए बिना कि ऐसी उपस्थिति की अनुमति है या नहीं, बीसीआई को उनके रजिस्ट्रेशन, वकालत, निलंबन की स्थिति आपके रिकॉर्ड से वेरिफाई करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: ‘बंगाल में फिर वापसी करेंगी ममता बनर्जी’, TMC सांसद का बड़ा दावा; CM सुवेंदु अधिकारी पर कसा तंज
ब्लैक गाउन में कोर्ट पहुंची थीं ममता
ममता बनर्जी वकील का गाउन पहनकर हाई कोर्ट पहुंचीं, उनके साथ तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य और कल्याण बनर्जी भी थे। यह मामला तृणमूल कांग्रेस की ओर से वकील शीर्षन्या बंद्योपाध्याय द्वारा दायर एक जनहित याचिका से जुड़ा है, जिसमें 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद पार्टी कार्यालयों पर हमलों और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया गया है।
Mamata banerjee lawyer bar council notice professional misconduct case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














