Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं धर्मेंद्र प्रधान’, ऐसा क्या बोल गए शिक्षा मंत्री की भड़क गए खड़गे, कहा- इस्तीफा दो

संसद का बजट सत्र चल रहा है। देश में नई शिक्षा नीति में थ्री लैंग्वेज फार्मूले पर नॉन हिंदी राज्य विरोध दर्ज करवा रहे हैं। अब कांग्रेस पार्टी भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। खड़गे ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग लिया है।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 11, 2025 | 04:04 PM

धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्लीः संसद का बजट सत्र चल रहा है। देश में नई शिक्षा नीति में थ्री लैंग्वेज फार्मूले पर नॉन हिंदी राज्य विरोध दर्ज करवा रहे हैं। अब कांग्रेस पार्टी भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है। राज्यसभा में गरजते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग लिया। उन्होंने कहा कि आप देश को तोड़ने और बांटने की काम कर रहे हो।

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। हालांकि यह वीडियो अधूरा है, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कह रह रहे हैं कि ये तमिलनाडु का फ्युचर बर्बाद कर रहे हैं। ये अलोकतांत्रिक और असभ्य हैं। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्ष की तरफ से मोर्चा संभाला।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए कहा कि मेरे को ये कहना है कि इस देश के एक भाग को, एक भाग की जनता को, अगर आप उनके स्वाभिमान को ठेस पहुँचाने की बात करेंगे। अगर आप ये कहेंगे कि वो “Uncultured और Uncivilized हैं”, तो आप मंत्री से इस्तीफ़ा लो! मोदी सरकार देश को Divide करने की बात कर रही है। ये देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘नहीं मालिक आप जैसा बोलोगे वैसा करूंगा…’ PM मोदी और ट्रम्प के AI वीडियो से सियासी भूचाल

‘मोगैम्बो खुश हुआ…मोदी ट्रंप के आगे क्यों झुक रहे’, खरगे ने ‘टैरिफ’ को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

पंजाब में कांग्रेस का गद्दी वापसी का प्लान! 80 नेताओं का पत्ता साफ, CM चेहरे पर वड़िंग ने खोला राज

राष्ट्रीय शिक्षा नीति नई पीढ़ी को मैकाले की मानसिकता से बाहर निकालेगी : धर्मेंद्र प्रधान

बता दें कि देश में प्रस्तावित 2026 के परिसीमन और शिक्षा नीती में 3 भाषा की अनिवर्यता को लेकर सियासत गर्माई हुई है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हिंदी थोपने आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा 2026 के परिसीमन के जरिए नॉन हिंदी स्टेट्स को हासिए पर ढाकेलने की बात कह रहे हैं। अब कांग्रेस पार्टी भी खुल कर मैदान में उतर गई है।

राजनीति की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं स्कूलों में तीन भाषा के फॉर्मूले को लागू न करने पर केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को मिलने वाले फंड पर रोक लगा दी है, जिसको लेकर बीते दिनों संसद में डीएमके सांसदों ने हंगामा किया था। वहीं स्टालिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अंहकारी कहा था। कुछ दिनों पहले प्रधान द्वारा कहा गया था कि यदि तमिलनाडु के सीएम राज्य में नई शिक्षा नीति लागू नहीं करते तो केंद्र द्वारा मिलने वाला फंड नहीं दिया जाएगा।

Mallikarjun kharge demanded resignation of dharmendra pradhan in parliament

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2025 | 04:04 PM

Topics:  

  • Dharmendra Pradhan
  • Mallikarjun Kharge
  • Parliament Session

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.