आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
VD Satheesan Cabinet Ministers List: आज सुबह 10 बजे केरल में नई सरकार का शपथ लेगी। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता, कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम शामिल होंगे।
- Written By: अमन मौर्या
वीडी सतीशन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Kerala Government Swearing In Ceremony: केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन यूडीएफ विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल किया है। नतीजे आने के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री नाम की घोषणा की गई। आज सुबह 10 बजे केरल की नई सरकार का शपथ लेगी। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई दिग्गज नेता, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन तिरूवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में होगा। कल गवर्नर को 20 मंत्रियों की लिस्ट सौंपी जा चुकी है। मुख्यमंत्री के लिए नामित वीडी सतीशन समेत 21 मंत्री पद की शपथ लेंगे।
ये दिग्गज होंगे शामिल
केरल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे, जबकि कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी के आने की संभावना जताई जा रही है। सोनिया गांधी के समारोह में शामिल होने पर अभी स्थिति साफ नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
केरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
केरल में सतीशन कैबिनेट तैयार! चेन्निथला समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी, किसे मिलेगा किस विभाग की कमान?
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस शासित राज्यों जैसे- हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे। टीवीके प्रमुख और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को भी आमंत्रण भेजा गया है, लेकिन अभी उनकी तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
6 दशक में पहली बार
सीएम पद के लिए नामित वीडी सतीशन ने कल बताया थी कि, अब, 60 साल बाद कल सुबह 10 बजे पूरी UDF कैबिनेट शपथ लेने जा रही है। 60 साल बाद, एक पूरी कैबिनेट। हमने गठबंधन के सहयोगियों के साथ चर्चा की है और पार्टी के भीतर सभी कांग्रेस नेताओं से बातचीत की है। हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने पूरी प्रक्रिया 24 घंटे के भीतर पूरी कर ली है, जो केरल के इतिहास में सबसे तेज़ है।
Thiruvananthapuram, Keralam: CM-designate V. D. Satheesan says, “Now, after 60 years, the complete UDF Cabinet is going to be sworn in tomorrow at 10 o’clock. After 60 years, a complete Cabinet. We have discussed with the coalition partners and interacted with all the Congress… pic.twitter.com/MouqIaX3HV — IANS (@ians_india) May 17, 2026
ये भी पढ़ें- हफ्तेभर बाद सस्पेंस खत्म, योगी कैबिनेट में बंटे विभाग, सपा से आए मनोज पाण्डेय को क्या मिला? अखिलेश ने कसा तंज
कांग्रेस से होंगे सबसे ज्यादा मंत्री
केरल में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में नई सरकार में सबसे ज्यादा मंत्री पद भी कांग्रेस के खाते में आए। कांग्रेस से मुख्यमंत्री के लिए नामित वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, सनी जोसेफ, बिंदु कृष्णा, एपी अनिल कुमार, पीसी विष्णुनाध, एम लिजू, रोजी एम जॉन, टी सिद्दीक, ओजे जनीश और केए तुलसी को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।
Keralam Chief Minister-designate VD Satheesan handed over the list of Ministers to be sworn in tomorrow, along with him, to Governor Rajendra Vishwanath Arlekar at Lok Bhavan today. Cabinet ministers who will take the oath tomorrow: 1) PK Kunhalikutty
2) Ramesh Chennithala
3) K… pic.twitter.com/lCqVvcVm34 — ANI (@ANI) May 17, 2026
वहीं, गठबंधन में सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग से पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर, एन शम्सुद्दीन, केएम शाजी और वीई अब्दुल गफूर का नाम मंत्री पद के लिए आगे किया गया। इसके अलावा केरल कांग्रेस से मॉन्स जोसेफ, आरएसपी से शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस (जैकब) से अनूप जैकब और सीएमपी से सीपी जॉन को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।
