झारखंड के हजारीबाग में बड़ा हादसा, कार के कुएं में गिरने से 6 लोगों की मौत, 3 घायल
- Written By: शुभम सोनडवले
ANI Photo
हजारीबाग. झारखंड (Jharkhand) में एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को हजारीबाग (Hazaribagh) में एक कार के कुएं में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए हैं। यह घटना रोमी गांव के पास की है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा, “हजारीबाग के पदमा ब्लॉक के अंतर्गत रोमी गांव के पास दोपहर करीब 1:30 बजे हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की मदद से तुरंत 3 लोगों को बचाया गया और अस्पताल भेजा गया।”
#WATCH | A car fell into a well in Jharkhand’s Hazaribagh today. 6 people died and 3 people were injured in the incident. pic.twitter.com/k07IfpVNsP — ANI (@ANI) July 4, 2023
चौथे ने बताया कि रोमी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए कुंए में जा गिरी और इस हादसे में एक महिला और एक बच्चे समेत कुल छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो महिलाओं समेत तीन अन्य लोग घायल हो गये। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग हजारीबाग के मंडई के रहने वाले थे और वे एक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दरभंगा गए थे एवं वहां से लौट रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
आंदोलनकारी छात्रों से बातचीत के लिए सोरेन सरकार ने बढ़ाया हाथ, धरना स्थल पहुंचे SDO जयपाल सिंह
JPSC-JSSC आंदोलन में नया मोड़! सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र महतो ने तोड़ा Water Fast, भूख हड़ताल जारी
बिना टेंट, बिना छत बारिश में डटे छात्र, रांची में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ की बिगड़ी तबीयत, VIDEO वायरल
झारखंड और UP में ‘आसमान’ से बरसी मौत, आकाशीय बिजली और करंट लगने से 13 लोगों की जान गई, कई घायल
उन्होंने बताया कि गाड़ी को काफी मशक्कत के बाद के क्रेन के सहारे कूएं से बाहर निकाला गया। तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि एक मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में यह कार दुर्घटना का शिकार हो गयी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
