- Hindi News »
- India »
- Mahatma Gandhi Grandson Tushar Statement Creates Ruckus Bjp Rss Demands Arrest Kerla Bjp And Rss Demand Gandhi Arrest Feel Sorry
महात्मा गांधी के पोते तुषार के बयान से बवाल, भाजपा-आरएसएस ने की गिरफ्तारी की मांग
महात्मा गांधी के परपौत्र तुषार गांधी ने RSS और BJP को खतरनाक बताते हुए तीखी टिप्पणी की, जिससे विवाद बढ़ गया। उन्होंने संघ को खतरनाक शत्रु और जहर कहा। इस बयान के बाद भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
- Written By: सौरभ शर्मा

तुषार गांधी (सोर्स -सोशल मीडिया)
तिरुवनंतपुरम/कोच्चि: महात्मा गांधी के परपौत्र तुषार गांधी अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को खतरनाक बताते हुए तीखी टिप्पणी की, जिसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। हाल ही में तिरुवनंतपुरम के नेय्याट्टिनकारा में एक गांधीवादी नेता की प्रतिमा के अनावरण के दौरान तुषार गांधी ने कहा कि संघ और भाजपा केरल में प्रवेश कर चुके हैं, जो एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने संघ को “खतरनाक शत्रु” बताते हुए कहा कि वे अपने बयान से पीछे नहीं हटेंगे और न ही माफी मांगेंगे। इस बयान के बाद भाजपा और आरएसएस के समर्थकों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
तुषार ने तिरुवनंतपुरम के नेय्याट्टिनकारा में दिवंगत गांधीवादी विचारधार के नेता पी गोपीनाथन नायर की मूर्ति का अनावरण करते हुए भाजपा और आरएसएस को खतरनाक और कपटी शत्रु कह दिया, जो केरल में प्रवेश कर चुके हैं। तुषार ने आरएसएस को जहर भी कहा दिया था, जिसके बाद से भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और उनकी कार रोक दी।
भाजपा का पलटवार, गिरफ्तारी की मांग
तुषार गांधी के बयान से भाजपा भड़क गई और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगी। भाजपा नेता वी मुरलीधरन ने उन पर आरोप लगाया कि वे महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल करके राजनीतिक और आर्थिक लाभ लेना चाहते हैं। भाजपा का कहना है कि उनके बयान से सांप्रदायिक माहौल खराब हो सकता है, इसलिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
RSS मुख्यालय को उड़ाने की साजिश का ‘डॉलर’ कनेक्शन; पाकिस्तानी हैंडलर उमर ने रईस शेख को दी थी मोटी रकम
नागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
पाकिस्तान पर RSS का बड़ा बयान! दत्तात्रेय होसबले बोले- बातचीत का दरवाजा कभी बंद नहीं होना चाहिए
वो नेता जो कभी दिल्ली में चलाता था कपड़े की दुकान…फिर पहली बार ही चुनाव लड़कर बन गया हरियाणा का मुख्यमंत्री
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अपने बयान पर कायम तुषार गांधी
कोच्चि में एक अन्य कार्यक्रम में तुषार गांधी ने साफ कर दिया कि वे अपने शब्दों को वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब और भी जरूरी हो गई है और वे अपने विचार व्यक्त करने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं, आरएसएस समर्थकों ने उनकी कार को घेरने की भी कोशिश की, जिससे तनाव बढ़ गया। इस मामले में अब कानूनी कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। अपने हालिया बयान पर आज यानि 14 मार्च शुक्रवार को महात्मा गांधी के परपौत्र तुषार गांधी ने कहा कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ अपने बयानों को न तो वापस लेंगे और न ही उनके लिए माफी मांगेंगे। वहीं, भाजपा और आरएसएस दोनों ने मांग की है कि तुषार गांधी को उनकी टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार करना चाहिए।
Mahatma gandhi grandson tushar statement creates ruckus bjp rss demands arrest kerla bjp and rss demand gandhi arrest feel sorry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और भोपाल जिला अदालत में सुनवाई
May 25, 2026 | 10:49 AMधुले में दर्दनाक हादसा, मुंबई-आगरा हाईवे पर आपस में भिड़े कई वाहन, 6 लोगों की मौत, 26 घायल, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 10:45 AMX पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
May 25, 2026 | 10:45 AMमुंबई में म्हाडा लॉटरी को जबरदस्त प्रतिसाद, 2,640 फ्लैट्स के लिए 82 हजार से ज्यादा आवेदन
May 25, 2026 | 10:42 AMइंसाफ नहीं मिला तो पी लिया तेजाब, दुष्कर्म पीड़िता इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, शव रखकर थाने में प्रदर्शन
May 25, 2026 | 10:41 AMगड़चिरोली में छत्तीसगढ़ की यात्री बस पलटने से मचा कोहराम; 18 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक
May 25, 2026 | 10:34 AMBJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है
May 25, 2026 | 10:30 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














