महाराष्ट्र: नागपुर में RSS मुख्यालय के बाद मेयो और मेंटल अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी
- Written By: नवभारत डेस्क
नागपुर. संघ मुख्यालय और हेडगेवार भवन के बाद अब इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज व अस्पताल और मानकापुर स्थित मेंटल अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार की शाम 5.30 बजे के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने सिटी पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दोनों अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी। इससे कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। आला अधिकारियों को फोन कॉल की जानकारी दी गई।
दोनों ही संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और सभी को अलर्ट रहने को कहा गया। करीब 1 महीने में इसी तरह का कॉल कंट्रोल रूम को आया था। जिसमें संघ मुख्यालय को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद कर्नाटक से एक अपराधी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी मारने की धमकी देकर फिरौती मांगी थी।
लगातार धमकी भरे कॉल से पुलिस विभाग का टेंशन बढ़ गया है। सोमवार की शाम 5.30 बजे के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने 112 पर कॉल किया। उसने मेयो और मेंटल अस्पताल में बम रखा होने की जानकारी दी और कहा कि जल्द ही धमाका होगा। कंट्रोल रूम ने आला अधिकारियों को सूचीत किया। तुरंत पुलिस की टीमें दोनों अस्पतालों में पहूंची।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में 31% तो गड़चिरोली-गोंदिया में 100 मिमी से भी कम बारिश; असमंजस में अन्नदाता
पहला दिन, स्कूल पहुंचे बच्चे और स्वागत में मिला जलजमाव! नागपुर मनपा स्कूलों की बदहाली देख भड़के कमिश्नर
मकान था या ताश के पत्तों का महल… नागपुर में जेसीबी के छूते ही भरभराकर गिरी जर्जर इमारत
मेयो अस्पताल में ACB का एक्शन, मेडिकल बोर्ड प्रमाणपत्र के बदले रिश्वत! नागपुर में डॉक्टर समेत 2 गिरफ्तार
पूरे परिसर की छानबीन की गई लेकिन कोई आपत्तीजनक वस्तु नहीं मिली। दोनों ही थानों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया। इसके अलावा अस्पतालों में तैनात सुरक्षा रक्षकों को भी हर व्यक्ति की निगरानी करने को कहा गया। पुलिस का कहना है कि यह हरकत किसी शरारतीतत्व की है। बम की खबर केवल अफवाह है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
