Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में बारिश से बुरा हाल! यवतमाल में तीन लोगों की मौत; पालघर, रायगढ़ समेत इन जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jun 03, 2024 | 12:22 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में भारी बारिश (Heavy Rains) का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में बारिश के चलते जलभराव हो गया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मालूम हो कि मौसम विभाग ऑरेंज अलर्ट तब जारी करता है जब क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की जाती है, जबकि भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया जाता है।

Maharashtra | IMD issues ‘orange’ alert for heavy to very heavy rainfall at isolated places for Palghar, Raigad, Ratnagiri, and Sindhudurg districts for tomorrow. pic.twitter.com/Gh4557z9HS — ANI (@ANI) July 23, 2023

अकोला में भारी बारिश, यवतमाल में तीन लोगों की मौत, मुआवजे की घोषणा

विदर्भ क्षेत्र के अकोला में भारी बारिश का सिलसिलाजारी है और शनिवार को ही जिले में 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं यवतमाल जिले में मोहगांव तहसील के आनंदनगर टांडा गांव में बाढ़ के कारण फंसे करीब 110 लोगों को शनिवार को बचा लिया गया है। जिले के कई इलाकों में रविवार को बाढ़ के पानी में कमी आई और बारिश की तीव्रता भी घटी।

सम्बंधित ख़बरें

अमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित

भीषण गर्मी, और बढ़ती उमस के असर को 10 शानदार तस्वीरों में देखें। जानिए कैसे बदलता है मौसम

Assam Floods: असम में बाढ़ से हालात बेहद खराब, अब तक 5 की मौत और 3.63 लाख लोग प्रभावित

ठाणे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 48 घंटों में तेज हवाओं संग बरसेगा पानी, पेड़ गिरे, हाइवे पर लगा भारी जाम

हालांकि, जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों ने अपनी जान गवाई है। महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन को तुरंत खाद्य सामग्री वितरित करने और जिले में 1,600 से ज्यादा बाढ़ प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता मुहैया कराने का भी निर्देश दिया।

यवतमाल में बारिश-बाढ़ से 1400 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त

यवतमाल में बारिश व बाढ़ की वजह से 1426 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 280 लोगों को बाढ़ के पानी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जबकि 6,275 लोगों को राहत शिविर में भेज कर खाद्य सामग्री मुहैया कराई गई है। उधर, बुलढाणा जिले में करीब 100 लोग शनिवार को संग्रामपुर तहसील के कतारगांव में सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित हुए। हालांकि यहां रविवार को बाढ़ जैसी स्थिति नहीं देखी गई।

विदर्भ के अमरावती में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अमरावती जिले में भारी बारिश की संभावना है, जबकि विदर्भ के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है। नागपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में अकोला में 107.9 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, यवतमाल में इस अवधि में 24 मिलीमीटर, वर्धा में 23.4 मिलीमीटर, अमरावती में 15.6 मिलीमीटर, नागपुर में 6.7 मिलीमीटर, गडचिरोली में 3.0 मिलीमीटर, गोंदिया में 2.2 मिलीमीटर, ब्रह्मपुरी (चंद्रपुर) में 2.4 मिलीमीटर और बुलढाणा में 2.0 मिलीमीटर पानी बरसा।

नागपुर मंडल में 11 लोगों की मौत

विदर्भ क्षेत्र के नागपुर मंडल में 13 जुलाई के बाद से अब तक भारी बारिश के बाद बाढ़ और बिजली गिरने के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है और 1,600 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि बारिश से नागपुर मंडल के कई हिस्सों में 875.84 हेक्टेयर कृषि भूमि पर असर पड़ा है। नागपुर मंडल में नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गडचिरोली जिले आते हैं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Maharashtra rains three people died in yavatmal orange alert issued in these districts including palghar raigarh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2023 | 06:12 PM

Topics:  

  • Palghar
  • Palghar Weather Update
  • Raigad News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.