File Photo
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की राजनीती में एकतरफ तख्तापलट के आसार लगातार बढ़ते ही जा रहा हैं, दूसरी तरफ महाराष्ट्र से एक काफी बुरी खबर सामने आया रही है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना से संक्रमित हो गएं हैं। राज्यपाल को इलाज के लिए आज तड़के मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि, मुंबई सहित पुरे देश में एक बार फिर कोरोना वायरस अपने पांव पसार रहा है। जिसकी लिए स्वास्थ विभाग व हेल्थ मंत्रालय लगातार गाइडलाइन जारी कर सबको सचेत कर रहा है।
गौरतलब है कि, महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे के बागी होने के चलते उद्धव सरकार का तख्ता पलट होना तय हो गया है। ऐसे में नए सरकार के गठन में के राज्यपाल की काफी बड़ी भूमिका रहेगी। सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र राज्यपाल के कोरोना वायरस से ग्रसित होने के चलते किसी अन्य राज्य के राज्यपाल को महाराष्ट्र राज्यपाल का एडिशनल चार्ज दिए जाने की प्रबल संभावना बन गई है। लोग भगतसिंह कोश्यारी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
विदित है कि, राज्यपाल के कोरोना से संक्रमित होने के चलते यदि महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने का प्रस्ताव किसी भी पार्टी के तरफ से आता है तो, उन्हें इंतजार करना पद सकता है। 80 वर्षीय महाराष्ट्र राज्यपाल को आज सुबह दक्षिण मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनकी स्वास्थ स्थिर बताई जा रही है।