महाराष्ट्र में कहा कितने प्रतिशत लगा 12वीं का रिजल्ट, कोंकण रहा अव्वल
आज महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राज्य में 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित पर दिए है।
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(फाइल फोटो)
नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) के नतीजे जारी कर दिए, जिसमें 93.37 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी द्वारा जारी किए गए 12वीं कक्षा के परिणाम में 91.60 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 95.44 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
कोंकण सबसे आगे
गोसावी ने बताया कि मार्च में आयोजित की गई परीक्षाओं के लिए कुल 14,33,371 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 14,23,970 छात्रों ने परीक्षा दी और 13,29,684 छात्र पास हुए। महाराष्ट्र के कोंकण मंडल में सबसे ज्यादा 97.51 प्रतिशत छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद नासिक में 94.71, पुणे में 94.44, कोल्हापुर में 94.24, छत्रपति संभाजीनगर में 94.08, अमरावती में 93, लातूर में 92.36 लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra SSC Result 2026: अपनी ही मातृभाषा में पिछड़े छात्र, 94 हजार से ज्यादा विद्यार्थी मराठी में फेल
Maharashtra SSC Result ATKT: 41,065 छात्रों को मिली ATKT, क्या कर पाएंगे कक्षा 11वीं में एडमिशन
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: इस बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी; कोंकण डिवीजन टॉप पर
Maharashtra 10th Board Results: वेबसाइट क्रैश हुई तो अपनाएं ये ट्रिक! मां के नाम से ऐसे देखें स्कोरकार्ड
नागपुर से पीछे मुंबई
वहीं नागपुर में 92.12 और मुंबई में सबसे कम 91.95 प्रतिशत छात्र पास हुए। गोसावी ने बताया कि विज्ञान विषय में 97.82 फीसदी, कला विषय में 85.88 फीसदी, कॉमर्स विषय में 92.18 फीसदी और वोकेशनल विषय में 87.75 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
नतीजे घोषित होते ही वेबसाइट बंद
ज्ञात हो कि 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। लेकिन बोर्ड द्वारा उपलब्ध करायी गयी वेबसाइट mahresult.nic.in पहले मिनट से ही डाउन हो गयी। छात्र और अभिभावक 12वीं का परिणाम देखने के लिए इस वेबसाइट पर उमड़ पड़े। लेकिन देखा गया कि ये वेबसाइट खुल नहीं रही है। पांच मिनट बाद वेबसाइट दोबारा शुरू हो गई।
