Maharashtra Assembly Elections: शिवसेना [UBT] की दूसरी लिस्ट जारी, कहा किसे मिला टिकट
महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा के चुनावों को लेकर शिवसेना उद्धव गुट ने अपने 15 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लम्बे सोच-विचार तथा मंथन के बाद उद्धव गुट की यह लिस्ट आई है।
- Written By: प्रतीक मिश्रा
उद्धव ठाकरे (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_)
मुंबई: आने वाली 20 नवम्बर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना उद्दव गुट ने 15 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट शनिवार सुबह जारी कर दी है, जिसमे शिवडी विधानसभा से अनिल चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। बताया जा रहा है कि शिवडी विधानसभा सीट से लालबाग का राजा मंडल से मानद सचिव सुधीर साल्वी विधायक का टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनकी जगह अनिल चौधरी का नाम फाइनल हुआ।
ऐसी चर्चा है कि एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद अनिल चौधरी ने उद्धव ठाकरे परिवार का साथ दिया था और यही कारण है, जो पार्टी ने उन्हें ही टिकट दिया है। अब देखना यह होगा की टिकट ना मिलने के बाद सुधीर साल्वी का क्या रुख होगा, क्योंकि साल्वी इस क्षेत्र के दमदार नेता माने जाते है और आमजन के बीच उनकी गहरी पैठ है।
इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहा लॉरेंस बिश्नोई! बाबा सिद्दीकी की सीट से लड़ने का मिला ऑफर
सम्बंधित ख़बरें
‘एहसान का बदला चुका रहे हैं गद्दार’, मिलिंद देवड़ा के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार, लेकिन मामले में है ट्विस्ट
जलना नगर निगम: शिवसेना-बीजेपी में भिड़ंत, अक्षय गोरंत्याल और कमलेश खरे के बीच तीखी झड़प
Navi Mumbai: बीच सड़क पर शिंदे गुट के पार्षद की चप्पल से पिटाई, महिला के रौद्र रूप का वीडियो वायरल
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
युवाओं की लम्बी फ़ौज तथा क्षेत्र में अपने प्रभाव के दम पर सुधीर समर्थको ने शिवसेना उद्धव गुट से टिकट की मांग की थी और उन्हें ऐसा लगा था कि उनकी मांग आसानी से मानकर सुधीर को टिकट दे दिया जायेगा, लेकिन अब अधिकृत प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आने के बाद समर्थको के चेहरे पर मायूसी होगी।
इसे भी पढ़ें : उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को साथ लाना चाहते है मनसे नेता बाला नंदगांवकर, नामांकन दाखिल करने के बाद जाहिर की इच्छा
शिवसेना उद्धव गुट ने किसे कहा से टिकट दिया
- धुले सिटी- अनिल गोटे
- चोपड़ा (SC)- राजू ताडवी
- जलगांव सिटी- जयश्री सुनील महाजन
- बुधाना- जयश्री शेलके
- दीग्रेस- पवन श्यामलाल जयसवाल
- हिंगोली- रुपाली राजेश पाटिल
- परतुर- आसाराम बोराडे
- दिओलाली- योगेश घोलाप
- कल्याण वेस्ट- सचिन बसरे
- कल्याण ईस्ट- धनंजय बोडारे
- वडाला- श्रद्धा श्रीधर जाधव
- शिवड़ी- अजय चौधरी
- बायकुला- मनोज जामसुतकार
- श्रीगोंडा- अनुराधा नागावाड़े
- कंकावली- संदेश भास्कर परकेर
शिवसेना उद्धव गुट द्वारा 15 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये जान के बाद अब कुल 80 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया गया है। अबतक जारी किये गए 80 उम्मीदवारों की बात करें तो इसमें अधिकांश ऐसे नेता शामिल है, जो उद्धव ठाकरे परिवार के करीबी तथा भरोसेमंद है।
