महाराष्ट्र चुनाव में ‘फिक्सिंग’ वाले बयान पर बौखलाए सीएम फडणवीस, बोले- राहुल गांधी ने बिहार में मानी हार
Maharashtra Politics: राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में फिक्सिंग का आरोप लगाया। उनके इस पोस्ट से हंगामा खड़ा हो गया। राहुल गांधी के बयान का सीएम फडणवीस ने तगड़ा जवाब दिया।
- Written By: प्रिया जैस
राहुल गांधी और सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: लोकसभा के विपक्षी नेता राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों पर बड़ा आरोप लगा दिया। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट बताया। राहुल गांधी ने कहा कि अब ये मैच फिक्सिंग बिहार चुनाव में भी दोहराई जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी हारेगी, वहां ये ब्लूप्रिंट आजमाया जाएगा।
राहुल गांधी ने जोर देते हुए कहा कि ‘‘मैच फिक्स” किए गए चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितता के बारे में चरणबद्ध तरीके से बताया है कि कैसे मतदाता सूची में फर्जी मतदाता जोड़े गए, मतदान प्रतिशत बढ़ा चढ़ा कर दिखाए गए, फर्जी मतदान कराए गए और बाद में सबूत छिपाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात केस के 2 महीने पूरे नहीं; महाराष्ट्र में अब तक 35 ढोंगी बाबाओं पर मामला दर्ज, अंनिस ने जताई चिंता
यवतमाल क्राइम: नाबालिग पीड़िता मामले में पुसद न्यायालय सख्त, आरोपी को 10 साल की सजा
मनमाड में रेल बैठक रद्द: डीआरएम की गैरहाजिरी पर सांसद भड़के, बोले- ‘क्या पकोड़े खाने बुलाया था?’
वर्षों का इंतजार खत्म! नागपुर-मडगांव एक्सप्रेस अब नियमित, नितिन गडकरी ने दिखाई हरी झंडी; यात्रियों में खुशी
देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
राहुल गांधी के इस बयान के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोरदार पलटवार किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा, “राहुल गांधी ने बिहार में अपनी हार स्वीकार कर ली है। मैंने हमेशा कहा है कि जब तक राहुल गांधी तथ्यों को नहीं समझेंगे और खुद से झूठ बोलना बंद नहीं करेंगे, तब तक उनकी पार्टी जीत नहीं सकती।”
Nagpur, Maharashtra: Chief Minister Devendra Fadnavis says, “Rahul Gandhi has accepted his defeat in Bihar. I have always said that until Rahul Gandhi understands the facts and stops lying to himself, his party cannot win…” pic.twitter.com/1wSDvKTBoF — IANS (@ians_india) June 7, 2025
राहुल गांधी ने मीडिया अखबार में प्रकाशित लेखों की तस्वीरें साझा कर लिखा, ‘‘चुनाव की चोरी का पूरा खेल! 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट था।” उन्होंने लिखा, ‘‘मैंने अपने लेख में चरण दर चरण विस्तार से बताया है कि कैसे यह साजिश रची गई।
चरण 1 – निर्वाचन आयोग की नियुक्ति करने वाली समिति पर कब्जा किया गया।
चरण 2 – फर्जी मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया।
चरण 3 – मतदान प्रतिशत बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए।
चरण 4 – जहां भाजपा को जिताना था, वहां लक्षित करके फर्जी मतदान कराया गया।
चरण 5 – सबूतों को छिपा दिया गया।”
पायलट को मनाते रहे अधिकारी, नहीं उड़ा एकनाथ शिंदे का विमान, कहा- मेरे काम के…!
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ये समझना बिल्कुल मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी बौखलाई हुई क्यों थी। चुनाव में धांधली भी मैच फिक्सिंग की तरह होती है, जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वो भले ही जीत जाए, लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है। हर जिम्मेदार नागरिक को सबूतों को खुद देखना चाहिए, सच्चाई समझनी चाहिए और जवाब मांगने चाहिए।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
