Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र ने गुजरात के साथ नदी जोड़ने की परियोजना से अलग होने की घोषणा की: गजेन्द्र सिंह शेखावत

  • By सुभाष यादव
Updated On: Dec 09, 2021 | 01:37 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने बृहस्पतिबार को बताया कि महाराष्ट्र की सरकार ने गुजरात के साथ पार-तापी-नर्मदा और दमनगंगा-पिंजाल नदी जोड़ो परियोजना से अलग होने की घोषणा की है और मंत्रालय इस विषय में प्रदेश सरकार को पत्र लिखेगा।  लोकसभा में भाजपा सांसद हिना गावित के पूरक प्रश्न के उत्तर में जल शक्ति मंत्री शेखावत ने यह जानकारी दी। गावित ने नर्मदा और तापी नदियों को जोड़ने की परियोजना एवं इसके संबंध में बांध के निर्माण के विषय पर सरकार से जानकारी मांगी थी।    

शेखावत ने कहा कि पार-तापी-नर्मदा और दमनगंगा-पिंजाल नदी जोड़ो परियोजना महाराष्ट्र और गुजरात से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि जल राज्यों का विषय होता है और ऐसी परियोजनाओं को लेकर प्रारंभिक स्तर पर राज्य सरकारों के बीच सहमति बनानी होती है।  जल शक्ति मंत्री ने बताया, ‘‘ महाराष्ट्र सरकार ने इस परियोजना से अलग होने की घोषणा की है।”

सम्बंधित ख़बरें

नई AQI गाइडलाइन का असर, BKC बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर फिर शुरू हुआ काम

लासलगांव के अंगूर किसानों पर मौसम की मार, बढ़ा फसल पर बीमारी का खतरा; किसानों की टूटी कमर

डॉक्टरों में बढ़ रही नशे की लत! फेमा की जांच में बड़ा खुलासा, NEET-PG स्टूडेंट्स पर भी दिखा असर

Bandra East में शिवसेना उम्मीदवार हाजी सलीम कुरैशी पर चाकू हमला, हमलावर फरार

उन्होंने बताया कि वह इस विषय पर महाराष्ट्र की सरकार को पत्र लिखेंगे। उन्होंने साथ ही प्रदेश के सांसदों से भी आग्रह किया कि वे भी ऐसी राष्ट्रीय महत्व की परियोजना के संबंध में महाराष्ट्र सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहें।  शेखावत ने कहा कि मुम्बई में पानी की कमी की स्थिति है और इस परियोजना से दोनों राज्यों को जल संसाधनों का उपयोग करने का अवसर मिलेगा।   

प्रश्नकाल में ही शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र में बाढ़ और नदियों को जोड़ने की परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दमनगंगा-पिंजाल एवं अन्य परियोजना को लेकर तापी नदी पर बांध बनाया जाना था और महाराष्ट्र ने गुजरात से इस संबंध में पानी के संबंध में कुछ विषय रखे जो 2017 से ही लंबित थे, ऐसे में परियोजना से अलग होने का फैसला किया गया।  इस पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि नदियों को जोड़ने की ऐसी राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं पर राज्यों को खुले मन से आगे आना चाहिए। 

उन्होंने बताया कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के संबंध में भी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार होने के बाद जल के बंटवारे के विषय को सुलझाने में कई वर्ष लग गए थे। शेखावत ने कहा कि ऐसे में अगर महाराष्ट्र एवं गुजरात के बीच किसी विषय पर सहमति नहीं बन पा रही है तब ऐसे उपाय करने एवं मार्ग निकालने की जरूरत है जिससे सहमति बन सके। 

उन्होंने सदन को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने के विषय की जानकारी दी जिस पर 44 हजार करोड़ रूपये की लागत आयेगी। (एजेंसी) 

Maharashtra and gujarat river linking project union minister of jal shakti gajendra singh shekhawat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2021 | 01:37 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • River Linking Project

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.