महाराष्ट्र: अस्पताल के ICU में आग लगने के बाद 12 शिशुओं को बचाया गया
- Written By: किर्तेश ढोबले
Representative Image
अमरावती: जिले के एक सरकारी अस्पताल में नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में रविवार को आग लगने की घटना के बाद जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखे गए 12 शिशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर के जिला महिला अस्पताल में सुबह करीब 11 बजे हुई।
एक जिला अधिकारी ने कहा, ”अस्पताल के कर्मचारियों ने नवजात आईसीयू से धुआं निकलते देख तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और समय रहते 12 नवजात शिशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।”
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। उनका कहना है कि आग एक वेंटिलेटर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी थी।
सम्बंधित ख़बरें
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
मुजफ्फरपुर में मौत का तांडव और स्वास्थ्य मंत्री चुप! मीडिया के सवालों से भागकर दिल्ली रवाना हुए निशांत कुमार
कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में लगी आग! मची चीख-पुकार; खिड़कियां तोड़कर बचाई 70 मरीजों की जान, देखें VIDEO
वर्धा जिला अस्पताल में फिर भड़की आग! दवा भंडार में मची तबाही, लाखों की दवाइयां जलकर खाक, बाल-बाल बची जान
अधिकारी ने कहा, ”हालांकि, घटना में कोई शिशु घायल नहीं हुआ।” उन्होंने बताया कि सुरक्षित बचाए गए नवजातों को तुरंत सुपरस्पेशलिटी अस्पताल और अन्य चिकित्सा केंद्रों में स्थानांतरित किया गया।
अधिकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर घटना पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारी पवनीत कौर ने घटना की जांच के लिए जिला सिविल सर्जन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।
