मुलुंड –कोपरी में ठप रही महानगर गैस आपूर्ति, 20 हजार घरों में नहीं जला चूल्हा
- Written By: अनिल सिंह
Updated On:
Sep 07, 2023 | 07:53 PM
mahanagar-gas-pipeline
ठाणे: दही हांडी त्योहार के दिन मुलुंड एवं ठाणे शहर के कोपरी इलाके में पाइपलाइन लाइन से रसोई गैस की आपूर्ति ठप होने की वजह से लोगों को बहुत अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। महानगर गैस कंपनी की पाइपलाइन में खराबी का खामियाजा लगभग 20 ग्राहकों को भुगतना पड़ा है। 20 हजार घरों में चूल्हा तक नहीं जला, शाम को जब गैस की आपूर्ति बहल हुई तब लोगों का टेंशन ख़त्म हुआ।
ठाणे और मुलुंड के अनेक हिस्से में महानगर गैस कंपनी की तरफ से लोगों के घरों में पाइपलाइन के जरिये रसोई गैस की आपूर्ति की जाती है। गुरुवार को सुबह 8 बजे के लगभग महानगर गैस की पाइप लाइन में खराबी की जानकारी मिलने के बाद कोपरी एवं मुलुंड के कुछ हिस्सों में आपूर्ति बंद कर दी गयी।
बुधवार को तमाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखे हुए थे। गुरुवार को दही हांड़ी के अवसर पर कुछ मीठा बनाने की भी तैयारी की गयी थी लेकिन गैस की आपूर्ति बंद होने से सभी के चूल्हे ठंडे पड़ गए. लोगों को बाहर होटल से चाय नाश्ता एवं भोजन मंगाना पड़ा।
Mahanagar gas supply disrupt in mulund and kopri suffered 20 thousand houses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 07, 2023 | 07:53 PM
