Mahakumbh 2025: 33 करोड़ महिलाएं आईं, लेकिन अपराध की एक भी घटना नहीं, यूपी की कानून व्यवस्था पर CM योगी बड़ा बयान
Prayagraj MahaKumbh 2025 में 66 करोड़ श्रद्धालु, 33 करोड़ महिलाएं, लेकिन अपराध शून्य! CM योगी बोले- यूपी अब सुरक्षित, सशक्त और सुशासन का प्रतीक बन चुका है।
- Written By: सौरभ शर्मा
यूपी सीएम योगी - सोर्स सोशल मीडिया
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में महाकुंभ 2025 की भव्यता और प्रशासन की मजबूत कानून-व्यवस्था का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें से करीब 33 करोड़ महिलाएं थीं। लेकिन पूरे 45 दिनों तक एक भी अपराध की घटना नहीं हुई। उन्होंने इसे प्रदेश की मजबूत कानून-व्यवस्था और सरकार की दक्षता का प्रमाण बताया।
महाकुंभ में ऐतिहासिक भीड़ के बाद भी माहौल पूरी तरह सुरक्षित
सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंचे, लेकिन सुरक्षा की इतनी कड़ी व्यवस्था थी कि उत्पीड़न, लूट, अपहरण या हत्या जैसी कोई भी घटना नहीं घटी। उन्होंने कहा, “इतने बड़े आयोजन में भी अपराध शून्य रहना यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश अब सुरक्षित, सशक्त और सुशासन का प्रतीक बन चुका है।” योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ को मीडिया कवरेज पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने भी महाकुंभ की तारीफ की और महाकुंभ को दुनिया का सबसे व्यवस्थित आध्यात्मिक आयोजन बताया।
हम सबका साथ, सबका विकास में विश्वास करते हैं
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भारत की आस्था और सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा, “सपा हमें सांप्रदायिक बताती है, लेकिन सच तो यह है कि हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं।” उन्होंने महाकुंभ को भारत की सांस्कृतिक विरासत और एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस आयोजन में किसी जाति, धर्म या क्षेत्र का भेदभाव नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
भाषा और व्यवहार में बरतें संयम…राजकुमार भाटी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत
इफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
फतेहपुर के मकान में बड़ा ब्लास्ट! गैस लीक होने से लगी आग, 9 लोग बुरी तरह झुलसे
देश की अन्य रोचक खबरें जानने के लिए यहां क्लिक करें।
महाकुंभ बना विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन
सीएम योगी ने कहा कि इस बार के महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया, जो इसे दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक आयोजन बनाता है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी चमत्कार से कम नहीं था और विश्वभर के मीडिया ने इसकी सराहना की। हालांकि, कुछ लोग सिर्फ कमियां निकालने में ही लगे रहे। मुख्यमंत्री ने इस बयान से न केवल यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था की सख्ती को उजागर किया, बल्कि महाकुंभ के ऐतिहासिक महत्व को भी दुनिया के सामने रखा।
