- Hindi News »
- India »
- Mahabharata On Mahakumbh On Waqf Land T Raja Made Made A Strong Counter Attack Cm Yogi Adityanath
बेटा तब तक तुम्हारी नस्लें भी पैदा…’वक्फ की जमीन पर महाकुंभ’ को लेकर ‘महाभारत’, टी राजा ने सीएम योगी से की बड़ी अपील
आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलान शहाबुद्दीन रजवी के 'वक्फ की जमीन पर महाकुंभ' वाले बयान को लेकर विवाद थमता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इस बयान को लेकर उत्तर प्रदेश से शुरू हुई जंग अब देशव्यापी हो चुकी है।
- Written By: अभिषेक सिंह

टी राजा सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: आल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलान शहाबुद्दीन रजवी के ‘वक्फ की जमीन पर महाकुंभ’ वाले बयान को लेकर विवाद थमता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इस बयान को लेकर उत्तर प्रदेश से शुरू हुई जंग अब देशव्यापी हो चुकी है। साधु-संतों के के बाद अब बीजेपी के फायरब्रांड नेता टी राजा ने जोरदार जवाबी प्रहार किया है।
तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ पर टिप्पणी की है। इस वीडियो में राजा सिंह ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ मेले की भव्यता की तारीफ की और कहा कि यह मेला हर सनातनी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने संतों और सनातनियों को इस महाकुंभ की शुभकामनाएं दीं।
क्या बोले टी राजा सिंह?
राजा सिंह ने वीडियो में एक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि कुछ मुस्लिम लोग कह रहे हैं कि जहां महाकुंभ हो रहा है, वहां 35 एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड की है। भाजपा विधायक ने कहा, “बेटा, जब प्रयागराज शुरू हुआ था, तब आपकी नस्लें पैदा भी नहीं हुई थीं, तब से वहां महाकुंभ का आयोजन हो रहा है।” उन्होंने कहा कि महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन को लेकर कुछ मुसलमानों की नकारात्मक टिप्पणियां केवल उन्हें परेशान करने का प्रयास है।
सम्बंधित ख़बरें
‘2027 में BJP का चेहरा नहीं होंगे योगी आदित्यनाथ’, सपा प्रमुख अखिलेश का बड़ा दावा; यूपी में सियासी हलचल तेज
आपका समय खत्म हुआ! अखिलेश यादव का CM योगी आदित्यनाथ पर सबसे बड़ा हमला, 2027 को लेकर कर दी भविष्यवाणी
पहली दलित मुख्यमंत्री का अपमान किया…आपका आचरण देख गिरगिट भी सकुचा जाए, CM योगी का सपा पर हमला
नाम बदलने वालों का खुद नाम बदल गया…छोटा फैंटा, अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज
सीएम योगी से की बड़ी अपील
राजा सिंह ने आगे कहा कि “कुछ लोग केवल दो भाषाएं समझते हैं, पहली भाषा बुलडोजर है, आप दूसरी भाषा समझ सकते हैं।” उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की कि महाकुंभ और अन्य धार्मिक आयोजनों पर विवाद पैदा करने वालों को बुलडोजर की भाषा में जवाब दिया जाए। राजा सिंह का यह बयान विवादों में घिर गया है।
महाकुंभ से संबंधित अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हजारों साल पुराना है महाकुंभ
राजा सिंह ने कहा कि महाकुंभ का इतिहास हजारों साल पुराना है और जब यह आयोजन शुरू हुआ था, तब मुस्लिम समुदाय के लोग इस धरती पर मौजूद भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि अगर यह ऐतिहासिक आयोजन एक बार फिर विवादों का शिकार हुआ तो भविष्य में ऐसी और घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस बयान के साथ भाजपा विधायक ने धार्मिक इतिहास पर जोर दिया और इस मुद्दे को राजनीतिक और धार्मिक नजरिए से देखने की बात कही।
Mahabharata on mahakumbh on waqf land t raja made made a strong counter attack cm yogi adityanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
UPESSC Assistant Professor Recruitment 2026: B.Ed के 107 पदों पर दोबारा आवेदन शुरू, पुराने उम्मीदवार भी भरें न
May 01, 2026 | 07:22 PMमहाराष्ट्र दिवस पर भाषाई घमासान, राज ठाकरे के हिंसक स्टैंड पर, फडणवीस ने दिया अहिंसक जवाब
May 01, 2026 | 07:14 PMDhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ को दी कड़ी टक्कर
May 01, 2026 | 07:13 PMपश्चिम बंगाल में कल फिर होगी वोटिंग, चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, BJP के बटन पर लगाया था टेप
May 01, 2026 | 07:12 PMबरगी डैम में मौत का तांडव: सामने आईं रूह कपा देने वाली तस्वीरें; 9 शव बरामद
May 01, 2026 | 07:10 PMAMC Assistant Fireman Recruitment 2026: 172 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
May 01, 2026 | 06:55 PMदुनिया की ‘एनर्जी लाइफलाइन’ पर संकट: होर्मुज में 90% जहाजों की आवाजाही ठप, समंदर के बीच फंसे 20,000 नाविक
May 01, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














