-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mafia Mukhtar Ansari New Tension In Banda Jail
इस बात से उड़ गयी हैं मुख्तार की रातों की नींद, रातभर जागकर करता है…
- Written By: विजय कुमार तिवारी

जेल में बंद मुख्तार अंसारी
नवभारत डेस्क : अपने अपराध और कारनामों से लोगों की नींद उड़ाने वाले पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की नींद आजकल उड़ी हुयी है। वह देर रात तक जेल में जागता है और केवल खामोशी के साथ दिन-रात काटना पसंद कर रहा है। जेल के लोगों से भी कोई बात करना पसंद नहीं करता है। जो कुछ भी बोलता है, केवल कोर्ट के सामने ही बोलता है। अब तो वह न तो किसी से कोई बातचीत करना चाहता है और ना ही अपना सुख-दुख किसी से शेयर करना चाहता है। उसकी बेबसी उसे समय एक बार फिर झलकी जब वह अपने पोते से मिलकर यह कहने को मजबूर हुआ कि ‘मैं कितना बदनसीब दादा हूं, जो उसे खुशियां देने की जगह तकलीफ दे रहा हूं।’
एक जमाना था जब उत्तर प्रदेश में बाहुबली मुख्तार अंसारी की तूती बोलती थी। सत्ता के साथ-साथ अपनी निष्ठा बदलने वाला मुख्तार अंसारी कभी बहुजन समाज पार्टी, कभी समाजवादी पार्टी तो कभी अपनी पार्टी के दम पर पूरे उत्तर प्रदेश में अपना जलवा बुलंद करता रहा। वह जेल में बंद होने के बावजूद भी जेल में तमाम तरह की सुविधा ऐसे मुहैया करा लेता था, जैसे कि वह किसी रिसॉर्ट या ऐशोआराम वाले महल में हो। उसे ऐसा करने में किसी बात की चिंता ही नहीं थी, क्योंकि सत्ता के लोगों का उसका संरक्षण था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अब वह जेल में एक सामान्य कैदी की तरह अपने दिन निभाते हुए जेल के दिन काट रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा- PDA में P का मतलब पिछड़ा या पंडित? अखिलेश यादव पर बीजेपी-बसपा का बड़ा हमला
UP Election 2027: RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा
चंदा चोरी का खुलासा करने का इनाम! कौन हैं पवन पांडे, जिन्हें सपा ने अयोध्या से बनाया उम्मीदवार? जानें सबकुछ
सपा सांसदों का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, डिंपल यादव बोलीं- युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
मुख्तार अंसारी से मिलने पहुंची बहू निखत
बहू व नाती को देखकर छलका दर्द
कोर्ट के निर्देश पर पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की पत्नी निखत मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे मंडल कारागार पहुंची तो थोड़ी देर में उसके अधिवक्ता भी आ गए। इसके बाद वह करीब 11 बजे जेल के अंदर गई और अपने ससुर मुख्तार अंसारी से मिलकर वह दोपहर बाद 2 बजकर 15 मिनट पर बाहर निकली। बाहर निकलने के बाद मुख्तार की बहू निखत ने मीडिया से बात नहीं की। केवल अपनी धीमी आवाज में बस इतना कहा कि यहां कुछ भी बोलना अपराध है। मुलाकात के दौरान बहू निखत और पौत्र अजहर को देखकर मुख्तार ने पूछा कि आप लोग ठीक हैं। उन्हें चित्रकूट जेल में ज्यादा तकलीफ तो नहीं हुई।
इसके साथ ही वह पौत्र का चुंबन लेते हुए बोला, ”मैं बदनसीब दादा हूं, उसे खुशियां देने की जगह तकलीफ दे रहा हूं। बाद में बहू से कहा कि सब ठीक हो जाएगा, अल्लाह को शायद यही मंजूर है।”
दोनों की इस मुलाकात के दौरान लोकल इंटेलिजेंस के साथ-साथ जिला प्रशासन के अफसर मौजूद रहे। दोनों की मुलाकात के पल को सीसीटीवी कैमरों में कैद किया।
इसलिए बढ़ी है मुख्तार की बेचैनी
जेल से मिली जानकारी में कहा जा रहा है कि वह अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों में फैसले की तारीख नजदीक आने से बेचैन है। वह इसी टेंशन में रहता है। वह जेल में किसी से बातचीत भी नहीं करता है। केवल वह दिन में टहल कर और रात में लेट कर करवटें बदलता रहता है। जेल सूत्रों ने बताया कि वह आजकल सुबह 5 बजे सोता है और दिन में 11 बजे के बाद जागता है।
बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बारे में जेल सूत्रों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है इस तन्हाई बैरक में रखा गया है। वह अपने मुकदमों पर आने वाले फैसले को लेकर चिंतित है। एक तरफ उसे फैसले की चिंता सता रही है, तो वहीं दूसरी तरफ उसे अपने परिवार और आगे आने वाली पीढ़ी के बारे में तमाम तरह की आशंकाएं सोने नहीं दे रही है। वह दिन भर बेचैनी से काटता है और रात करवट बदल बदल के बिता रहा है। वह जेल में अब किसी चीज के डिमांड भी नहीं करता है। केवल एक सामान्य कैदी की तरह जेल में चिंतित मुद्रा में देखा जाता है।
पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी (फाइल फोटो)
पहले होता था जेल में जलवा
आपको याद होगा कि जब वह जेल में बंद रहता था तो भी वहां जेल के लोग उसकी सुख सुविधाओं का ध्यान रखते थे। ऐसा भी कहा जाता है कि वह जेल में ताजा मांस और मछली खाने के लिए एक तालाब खुदवा दिया था और जेल के लोगों को अपने हिसाब से ऑपरेट करता था। लेकिन परिस्थितियां बदलीं तो उसका सारा भौकाल ही खत्म हो गया।
आपको बता दें कि पंजाब की रोपड़ जेल से अप्रैल 2021 में मुख्तार अंसारी को बांदा जिले की जेल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद से मुख्तार अंसारी इसी जेल में बंद है। उसे कई बार दूसरे जिले की कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी पर ले जाया गया, लेकिन अब वह पेशी पर जाने से इनकार करता है। उसे अक्सर किसी अनहोनी का डर सताता रहता है। इसीलिए वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की अक्सर गुहार लगाता है। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों में कई फैसले आने वाले हैं, जिनमें गाजीपुर, बाराबंकी और बनारस की कोर्ट में दर्ज कई मुकदमे शामिल हैं। इन मुकदमों में मिलने वाली सजा के डर से उसे काफी टेंशन हो रही है और वह तनाव में दिन और रातें काट रहा है।
क्या बोल रहे बांदा जेल के जेलर
बांदा के जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि अगले कुछ दिनों में गाजीपुर, बाराबंकी और बनारस कोर्ट में चल रहे मामलों में फैसला आने की उम्मीद है, जिसको लेकर वह थोड़ा परेशान सा दिख रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद उसकी पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कराई जा रही है। इन दिनों वह मुकदमे को लेकर परेशान सा दिख रहा है। उसकी दिनचर्या भी बदल गई है। अब वह सुबह 5 बजे सोता है और दिन में 11 बजे जागता है। इसके बाद दिनचर्या के बाद वह दिनभर वह केवल टहलकर और रात करवटें बदलकर काट रहा है।
ये है मुख्तार का राजनैतिक इतिहास
आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी देश का माफिया-डॉन और उत्तर प्रदेश का एक पूर्व राजनेता हैं। मुख्तार अंसारी मऊ निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य के रूप में रिकॉर्ड पांच बार विधायक चुना गया था। वह अन्य अपराधों सहित कृष्णानंद राय हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था, लेकिन अंसारी को अभी तक दोषी नहीं ठहराया गया है। मुख्तार अंसारी ने बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार के रूप में अपना पहला विधानसभा चुनाव 1996 में जीता था। फिर अगले दो चुनाव वह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में लड़ा। फिर 2002 व 2007 में विधानसभा में जा पहुंचा। फिक मुख्तार अंसारी बसपा में शामिल हो गए और 2009 के लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ा लेकिन असफलता मिली। जिसके बाद बसपा ने 2010 में उन्हें आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया तो उसने अपने भाइयों के साथ अपनी पार्टी बनायी और उसका नाम कौमी एकता दल रखा। फिर वह अपना पार्टी से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 में मऊ सीट से विधायक चुना गया। इसके बाद 2017 में बसपा के साथ कौमी एकता दल का विलय हो गया और मुख्तार बसपा उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव में पांचवीं वार विधायक बना।
Mafia mukhtar ansari new tension in banda jail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














