चलती ट्रेन में महिला से दरिंदगी, बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एक्सप्रेस रेल महिला से बलात्कार, वेंडर गिरफ्तार
- Written By: आसिफ सईद
File Photo (Representational Pic)
भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शुक्रवार रात को इटारसी रेलवे स्टेशन (Railway Station) के पास चलती ट्रेन (Train) की पैंट्री कार में एक वेंडर द्वारा 21 वर्षीय महिला यात्री (Woman Passenger) के साथ कथित तौर पर बलात्कार (Rape) का मामला सामने आया है। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), भोपाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हितेश चौधरी ने बताया कि कथित घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को यशवंतपुर (बेंगलुरु) से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन की पैंट्री कार में हुई जिसके बाद संदिग्ध आरोपी को झांसी रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया।
अधिकारी ने बताया कि पीड़िता भुसावल (महाराष्ट्र) से अनाधिकृत यात्री के रुप में ट्रेन के एसी कोच में सवार हुई थी और रेलवे के एक कर्मचारी ने उसे जनरल कोच में जाने के लिए कहा था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार हालांकि वह जनरल कोच में जाने के बजाय पैंट्री कार में चली गई जहां एक वेंडर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
चौधरी ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में भोपाल स्टेशन पर उतरी और जीआरपी को आपबीती बताई। उनके अनुसार आधे घंटे तक भोपाल में रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई जबकि पुलिस ने कुछ वेंडरों को पूछताछ के लिए भोपाल में ही उतार लिया।
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
MP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
दमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
‘ट्रेन बाद में चलाऊंगा पहले समोसे खाऊंगा’, लोको पायलट ने समोसे के लिए ब्रिज पर रोकी डेमू ट्रेन- VIDEO
अधिकारी ने बताया कि मानसिक तौर पर परेशान पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर शनिवार सुबह को झांसी में एक संदिग्ध व्यक्ति को इसी से ट्रेन से पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि भादंसं की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस उसकी जांच कर रही है। (एजेंसी)
