-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Madhya Pradesh Police Questioned Jyoti Malhotra
महाकाल भी गई थी ज्योति, एमपी पुलिस ने हरियाणा जाकर की पूछताछ; उज्जैन एसपी बोले- कुछ भी संदिग्ध नहीं
- Written By: Saurabh Pal
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप गिरफ्तार हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा से मध्य प्रदेश की पुलिस ने भी पूछताछ की है। हालांकि इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

ज्योति मल्होत्रा (फोटो-सोशल मीडिया)
भोपालः मध्यप्रदेश पुलिस की एक टीम ने जासूसी के संदेह में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से उसके उज्जैन महाकाल मंदिर की यात्रा के संबंध में हरियाणा में पूछ्ताछ की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फिलहाल हरियाणा के हिसार में पुलिस की हिरासत में है। मल्होत्रा उन 12 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पिछले दो हफ्तों में जासूसी के संदेह में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।
जांचकर्ताओं को उत्तर भारत में पाकिस्तान से जुड़े सक्रिय जासूसी नेटवर्क की मौजूदगी का संदेह है। उज्जैन में भगवान शिव को समर्पित मंदिर में पिछले साल अप्रैल में ज्योति के जाने की सूचना मिलने के बाद मध्यप्रदेश के पांच पुलिसकर्मियों की एक टीम उससे पूछताछ करने के लिए हरियाणा गई थी।
16 मई को गिरफ्तार हुई थी ज्योति
सम्बंधित ख़बरें
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
छतरपुर के गढ़ी मंदिर में चोरी; रात के अंधेरे में श्रीकृष्ण; राधा जी और लड्डू गोपाल की प्राचीन मूर्तियां गायब
मुरैना में नशे में धुत पति बना हैवान; खाना नहीं परोसने पर पत्नी को सरिए से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
सागर के मकरोनिया में हड़कंप, चाकू की नोक पर नाबालिग लड़की का सनसनीखेज अपहरण; जानें पूरा मामला
पुलिस टीम ने उससे पूछताछ की, लेकिन मंदिर में उसके आने के बारे में कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक बात सामने नहीं आई। यह बात उज्जैन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नितेश भार्गव ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताई। उन्होंने कहा, ‘‘टीम का आज रात (शुक्रवार) या कल (शनिवार) तक लौटने का कार्यक्रम है। टीम को चार दिन पहले भेजा गया था।” ‘ट्रैवल विद जो’ नामक यूट्यूब चैनल चलाने वाली हिसार निवासी मल्होत्रा को 16 मई को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया।
ज्योति पर गोपनियता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, उस पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि यूट्यूबर ने (विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर) तस्वीरें और वीडियो डाले थे और पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह पिछले साल अप्रैल में दर्शन के लिए महाकाल मंदिर आई थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्थान बहुत संवेदनशील है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, जिनमें विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं। इसलिए उससे पूछताछ करना जरूरी था। हमने खुद ही एक टीम हिसार (जहां विभिन्न एजेंसियों द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है) भेजने का निर्णय लिया।”
एसपी बोले- कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
एएसपी ने बताया कि वह आम श्रद्धालुओं की तरह कतार में खड़ी रही और भगवान के दर्शन किए। भार्गव ने कहा कि अभी तक हमें (उसकी उज्जैन यात्रा के संबंध में) कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। यह (पूछताछ) सिर्फ हमारी एहतियाती कार्रवाई थी। इसमें क्या हर्ज है?”
Madhya pradesh police questioned jyoti malhotra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फोन नहीं उठा पाए तो टेंशन खत्म, Android यूजर्स के लिए आया iPhone जैसा Voicemail फीचर, जानिए पूरा तरीका
Jun 17, 2026 | 04:56 AMयूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स की बढ़ी टेंशन, पाकिस्तान लगाएगा सोशल मीडिया कमाई पर टैक्स
Jun 17, 2026 | 02:33 AMAaj Ka Rashifal 17 June 2026: मिथुन राशि वालों को मिलेगा डूबा हुआ धन, वृषभ जातकों को अचानक लाभ
Jun 17, 2026 | 12:10 AMमहाराष्ट्र में Drone-Robotics Industry को मिलेगा बढ़ावा, कैबिनेट ने मानव रहित प्रणाली नीति-2026 को दी मंजूरी
Jun 16, 2026 | 11:43 PMफराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
Jun 16, 2026 | 11:33 PMRam Mandir Scam: राम मंदिर दानपात्र घोटाले पर डिंपल यादव का बड़ा आरोप, जांच के लिए ज्यूरी बनाने की मांग
Jun 16, 2026 | 11:10 PMकंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM
स्लोवाकिया में प्रधान मंत्री मोदी को एक और सम्मान, ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ क्यों खास?
Jun 16, 2026 | 09:09 PM
तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM













