मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल! सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, बुलडोजर एक्शन की मांग
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर शहर में एक मंदिर में हुई तोड़फोड़ ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। बताया जा रहा है कि एक युवक ने मंदिर की जलहरी को क्षति पहुंचाई।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मंदिर में तोड़फोड़ से मचा बवाल! सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, बुलडोजर एक्शन की मांग
Sagar Violence: मध्य प्रदेश के सागर शहर में अंडा ठेला लगाने वाले एक मुस्लिम युवक वाहिद मुकेरी ने मंदिर में तोड़फोड़ की, जिससे जलहरी टूट गई। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मंदिर के आसपास से अंडे-मांस की दुकानों को हटा दिया है। प्रदर्शनकारी आरोपी का मकान तोड़ने की मांग पर अड़े हुए हैं। एएसपी सागर लोकेश सिन्हा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह सिरफिरा प्रतीत हो रहा है। इस घटना की जांच की जा रही है कि यह किसी साजिश का हिस्सा है या नहीं। वर्तमान में क्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण है।
मंदिर की जलहरी टूटी
यह घटना मध्य प्रदेश के सागर शहर में सामने आई है, जहां हिंदू परिवारों के पलायन की खबरों के बीच एक और मामला सामने आया है। अंडा ठेला लगाने वाले एक मुस्लिम युवक वाहिद मुकेरी ने मंदिर में तोड़फोड़ की। इस घटना में मंदिर की जलहरी टूट गई।
सड़क पर उतरे हिंदू संगठन
इस घटना से आक्रोशित हिंदू संगठनों के लोग सड़क पर उतर आए और उन्होंने चक्काजाम कर दिया। हंगामे के बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंदिर के आसपास से अंडे-मांस की दुकानों को भी हटा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
CM योगी ने सिद्धार्थनगर को दी बड़ी सौगात, 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास; विपक्ष पर कसा तंज
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
यह भी पढ़ें- भाईयों की सियासी जंग से रोचक हुआ बिहार चुनाव, तेज प्रताप का ये बयान खौला देगा तेजस्वी यादव का खून
आरोपी का मकान तोड़ने पर अड़े प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारी अभी भी आरोपी का मकान तोड़ने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस संबंध में एएसपी सागर लोकेश सिन्हा ने कहा कि तोड़फोड़ के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आरोपित सिरफिरा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उसने ऐसा क्यों किया, क्या यह किसी साजिश का हिस्सा था, इसकी जांच की जा रही है। एएसपी सागर लोकेश सिन्हा ने आश्वासन दिया कि लोगों को समझाइश दी गई है और वर्तमान में क्षेत्र का माहौल पूर्णतः शांतिपूर्ण है।
