अचानक राष्ट्रपति भवन पहुंचे PM मोदी, उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज!
PM Modi Meets President Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पीएम मोदी ने मुलाकात की है। ये मीटिंग क्यों हुई ये स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, जिस तरह से सियासी घमासान चरम पर है, संसद ठप है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से ऐसे समय में मुलाकात की जब विपक्ष के हंगामे के कारण संसद ठप है। विपक्ष बिहार में चुनाव आयोग की विशेष गहन समीक्षा (SIR) प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है। इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग की जा रही है, जिसके लिए सरकार तैयार नहीं है।
ऐसे में विपक्ष के हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के बीच यह मुलाकात क्यों हुई।
राष्ट्रपति भवन ने मुलाकात की जानकारी दी
राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक एक्स हैंडल से तस्वीर पोस्ट की गई है। इसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पीएम मोदी और राष्ट्रपति के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब भारत के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान 9 सितंबर को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
उपराष्ट्रपति चुनाव के बीच अहम बैठक
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना 7 अगस्त को जारी की जाएगी। इसके बाद इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। इससे पहले, 16 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। यह मुलाकात संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले हुई थी।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पीएम मोदी ने राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति कार्यालय ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया और बैठक की तस्वीरें साझा की थी। इसके अलावा, 7 मई को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- 7 अगस्त को राहुल के घर महाजुटान, उपराष्ट्रपति चुनाव में ‘खेला’ करने की तैयारी?
बता दें कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव होना है। इससे पहले बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस बार विपक्ष भी मुकाबला रोचक बनाने की तैयारी में है।
