कंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Kangana Ranaut Viral Video: लखनऊ में कंगना रनौत के विरोध प्रदर्शन के दौरान यूपी पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा पुतले का हिस्सा छीनकर भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: अमन मौर्या
लखनऊ में कंगना रनौत के विरोध प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lucknow Congress Protest: भाजपा सांसद कंगना रनौत के ‘गटर छाप’ वाले बयान का देशभर में विरोध हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में विरोध करते हुए कंगना रनौत का पुतला फूंकने की कोशिश की। तभी उत्तर प्रदेश पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने महिला कार्यकर्ताओं से सांसद के पुतले का एक हिस्सा छीनकर दूर चला गया। इस दौरान महिला ने भी पुलिस का पीछा किया। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि राजधानी लखनऊ में कांग्रेस के पार्टी ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद कंगना रनौत का पुतला जलाने की कोशिश की। उसी समय यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने हिम्मत दिखाते हुए करते हुए कार्यकर्ताओं से पुतले का एक हिस्सा झपटकर दूर भाग गया। पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंगना रनौत ने गटर छाप बोलकर देश की बेटियों और महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने बीजेपी सांसद से माफी की मांग की है।
A UP police inspector made a “heroic effort” in the line of duty while snatching and running away with a portion of the effigy of BJP MP Kangana Ranaut. Happened when Congress workers tried to burn Ranaut’s effigy at party office in Lucknow. pic.twitter.com/BLgCjJugyB — Piyush Rai (@Benarasiyaa) July 29, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
चंदा चोरी आरोपियों के लिए अयोध्या जेल में बदले नियम, सिर्फ 10 खास लोग ही कर सकते हैं मुलाकात, कैसे बीत रहे दिन
UP: योगी सरकार में बढ़ा बाघों का कुनबा; 2022 की गणना में 205 टाइगर; ‘बाघ मित्र’ कार्यक्रम बना संरक्षण की मिसाल
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला नया सचिव, चंदा चोरी विवाद के बाद जगदीश आफले को बड़ी जिम्मेदारी, RSS से है गहरा नाता
कंगना ने प्रदर्शनकारियों के अश्लील हरकतों पर दिया बयान
विवाद बढ़ने के बाद भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक वीडियो शेयर किया और कहा कि मैं मीडिया के दोस्तों के लिए यह रील बना रही हूं, क्योंकि मैंने कुछ प्रदर्शनकारियों को सड़क पर बच्चों, बुज़ुर्गों और महिलाओं के सामने घटिया, अनैतिक और अश्लील हरकतें करने और उन्हें सामान्य बनाने से रोका है। हम समाज में इसे स्वीकार नहीं करते। हम नहीं चाहते कि हमारे घरों के बच्चे, हमारे बुज़ुर्गों के सामने ऐसी अश्लील हरकतों को देखें या उन्हें सेक्स से जुड़ी चीजों के तौर पर देखा जाए। हमें हमेशा शर्मिंदगी महसूस होती है।
देखें: भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, “नमस्ते दोस्तों। मैं मीडिया के दोस्तों के लिए यह रील बना रही हूं, क्योंकि मैंने कुछ प्रदर्शनकारियों को सड़क पर बच्चों, बुज़ुर्गों और महिलाओं के सामने घटिया, अनैतिक और अश्लील हरकतें करने और उन्हें सामान्य बनाने से रोका है। हम समाज में इसे… pic.twitter.com/UMZMKpJU7Z — IANS Hindi (@IANSKhabar) July 29, 2026
ये भी पढ़ें- मंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
जेनरेशन गटर वाले बयान पर मचा बवाल
बता दें, बॉलीबुड अभिनेत्री और लोकसभा में बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने देश की युवा हिंदू महिलाओं की भाषा और लाइफस्टाइल को लेकर बयान दिया था। कंगना ने महिलाओं को ‘जेनरेशन गटर’ बोल दिया था। इस बयान को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी केवल महिला आरक्षण का दिखावा करती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में प्रदर्शन किया और मॉल एवेन्यू चौराहे पर बीजेपी सांसद का पुतला फूंकने की कोशिश की।
