शनिवार को 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग, PM मोदी सहित ये दिग्गज मैदान में
1 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण में 57 सीटों पर मतदान होंगे। जानकारी दें कि, साल 2019 में इन 57 भाजपा को 25 सीटें और एनडीए ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी।
- Written By: राहुल गोस्वामी
7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग कल
नई दिल्ली: अगामी शनिवार यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें और अंतिम फेज में इस बार 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। गौरतलब है कि, साल 2019 में इन सीटों में से सबसे ज्यादा BJP 25, TMC 9, BJD 4, JDUऔर अपना दल (S) 2-2, JMM महज 1 सीट ही जीत सकी थी। वहीं कांग्रेस को केवल पंजाब की बदौलत 8 सीटों पर ही जीत मिली थी।
इस बार के फेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 3 केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, रविशंकर प्रसाद और अनुराग ठाकुर मैदान में हैं। वहीं इस बार 4 एक्टर कंगना रानौत, रवि किशन, पवन सिंह, काजल निषाद भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनके अलावा इस बार ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अफजाल अंसारी, विक्रमादित्य सिंह भी चुनावी मैदान मे हैं।
इस सातवें फेज में चुनाव आयोग के अनुसार 904 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 809 पुरुष और 95 महिला उम्मीदवार हैं। इस फेज में सबसे अमीर प्रत्याशी बठिंडा, पंजाब से उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल हैं। उनके पास 198 करोड़ रुपए की संपत्ति है।
सम्बंधित ख़बरें
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और भाजपा की राजनीति पर संदेह, पी. चिदंबरम बोले-भारत में ऐसे ही बच सकेगा लोकतंत्र
कोई इस जोकर को बताए…बीजेपी ने सोरोस की वजह से जीता 2014 का चुनाव! अमित मालवीय पर भड़के कांग्रेस नेता ने कही बड़ी बात
Year Ender 2024: एक साल दो चुनाव और अप्रत्याशित नतीजे, महाराष्ट्र की राजनीति की इन घटनाओं ने सबको…
क्या है मालेगांव का वोट जिहाद, कहां से आए हैं 125 करोड़, सिराज के साथ किन पर कसेगा महाराष्ट्र ATS का शिकंजा
गौरतलब है कि, 542 लोकसभा सीटों के लिए छठे फेज तक 485 सीटों पर मतदान हो चुका है। 1 जून को आखिरी 57 सीटों पर वोटिंग होगी। दरअसल गुजरात में सूरत से BJP के उम्मीदवार रहे मुकेश दलाल निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं, इसलिए वोटिंग अब सिर्फ 542 सीटों पर ही हो रही है। वहीं इस सातवें चरण में आगामी 1 जून को पंजाब की 13, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट पर वोटिंग होनी है।
