एग्जिट पोल से खफा राहुल गांधी! सिद्धू मूसेवाला का गाना क्यों कर रहे याद
ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाली जहां NDA की सरकार बनती दिख रही है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने एग्जिट पोल को मीडिया पोल करार दिया है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
एग्जिट पोल पर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन
नई दिल्ली: जहां एक तरफ, लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर विपक्ष ने अब सवाल खड़े किए हैं और दावा किया है कि आगामी 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार ही बनने जा रही है। वहीं आज यानी रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से पार्टी के उम्मीदवार राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है। दरअसल उन्होंने 295 सीटें जीतने की बता कही है और पंजाबी सिंगर रहे सिद्धू मूसेलावा के ‘295’ गाने का भी जिक्र किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘ये कोई एग्जिट पोल नहीं है, बल्कि यह मोदी मीडिया पोल है। यह उनका फैंटेसी पोल है। ’ जब उनसे इंडिया गठबंधन की सीटों की संख्या के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है? हम 295 सीटें जीतेंगे।
पता हो कि, एक दिन पहले ही ‘एग्जिट पोल’ (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में अनुमान लगाया गया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता संभालेंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत मिलने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
फिर मुसीबत में BJP के कैलाश…इस बयान के बाद कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग; जाएगी विधायकी?
Nagpur NMC में हाई वोल्टेज ड्रामा, स्वीकृत सदस्यों के नामांकन पर MIM का हंगामा, कांग्रेस में मची सिर-फुटव्वल!
Women Reservation Bill 2023: संसद के विशेष सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की बनी रणनीति
MP News: वंदे मातरम अपमान मामले में कांग्रेस पार्षदों पर FIR दर्ज, मंत्री सारंग बोले- ये शहीदों का अपमान है
‘इंडिया’ गठबंधन दलों के कई नेताओं ने भी शनिवार को यहां बैठक की थी और चार जून को होने वाली लोकसभा चुनावों की मतगणना से पहले विपक्ष की तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने दावा किया कि उन्हें 295 से अधिक सीटे मिलेंगी, जो अगली सरकार बनाने के लिए पर्याप्त हैं।
