Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 2 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकसभा और राज्यसभा 1 अप्रैल तक स्थगित, ‘समुद्री माल परिवहन विधेयक 2024’ पारित; क्या है नया अपडेट?

लोकसभा में 'समुद्री माल परिवहन विधेयक 2024' पारित किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य समुद्री मार्ग से माल के परिवहन में शामिल वाहकों की जिम्मेदारियों, अधिकारों और दायित्वों को आधुनिक बनाने के लिए नए नियमों को लागू करना है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Mar 28, 2025 | 08:31 PM

ससंद भवन (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली : लोकसभा और राज्यसभा को शुक्रवार यानी 28 मार्च को स्थगित कर दिया गया और अब दोनों सदन 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे दोबारा बैठक करेंगे।
शुक्रवार को लोकसभा में ‘समुद्री माल परिवहन विधेयक 2024’ (Carriage of Goods by Sea Bill, 2024) पारित किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य समुद्री मार्ग से माल के परिवहन में शामिल वाहकों की जिम्मेदारियों, अधिकारों और दायित्वों को आधुनिक बनाने के लिए नए नियमों को लागू करना है।

100 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया विधेयक

इस विधेयक का उद्देश्य 1925 में बने ‘भारतीय समुद्री माल परिवहन अधिनियम’ को निरस्त करना है। यह कानून ब्रिटिश शासनकाल के दौरान बनाया गया था, जिसे अब बदलकर नए सिरे से आधुनिक बनाया जा रहा है। केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा, “यह विधेयक 100 साल पुराने औपनिवेशिक कानून को खत्म कर उसकी जगह आधुनिक कानून लाने का प्रयास है, जो वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप होगा।”

विदेश मंत्री ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोकसभा में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि भारत पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर कड़ी नजर रखता है और इसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उठाता है। जयशंकर ने कहा, “फरवरी माह में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के 10 मामले सामने आए। इनमें 7 मामले जबरन धर्मांतरण और अपहरण, 2 मामले केवल अपहरण और 1 मामला होली मनाने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का था।” उन्होंने कहा कि भारत इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी ढंग से उठाता है और पाकिस्तान में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करता है।

सम्बंधित ख़बरें

मानसून सत्र या महज औपचारिकता? अखिलेश यादव ने खोल दी BJP की रणनीति की पोल, कहा- गिने-चुने दिन की सरकार…

संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO

FCRA बिल पर सियासी घमासान तेज, विपक्ष बोला- RSS को संरक्षण; पुराने NGO पर कसा जा रहा शिकंजा

टैक्सपेयर्स का पैसा हो रहा बर्बाद…सदन बाधित होने पर विपक्ष पर भड़कीं सायोनी घोष, की बड़ी अपील

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

विधेयक के प्रमुख उद्देश्य

  • माल परिवहन के नए नियम : विधेयक के माध्यम से समुद्री मार्ग से माल के परिवहन से जुड़े वाहकों की जिम्मेदारियों, अधिकारों और प्रतिरक्षा को नया रूप दिया जाएगा।
  • आधुनिक कानून : यह विधेयक 100 साल पुराने औपनिवेशिक कानून को निरस्त कर, भारत में समुद्री परिवहन क्षेत्र में आवश्यक सुधार लाने का प्रयास करेगा।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कदम : पाकिस्तान में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के खिलाफ भारत अपनी आवाज अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार उठाता रहेगा।

Lok sabha and rajya sabha adjourned till april 1 marine cargo transport bill 2024 passed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 28, 2025 | 08:31 PM

Topics:  

  • Parliament
  • Parliament Session
  • State Assembly

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.