-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Lk Advanis Condition Is Now Stable Jp Nadda Spoke To Doctors Asked About His Health
लालकृष्ण आडवाणी की हालत अब स्थिर, जेपी नड्डा ने की डॉक्टरों से बात, पूछा हालचाल
- Written By: राहुल गोस्वामी
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत आज फिर बिगड़ गई है। वहीं वे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में फिलहाल एडमिट हैं। जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल में भर्ती अडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

जेपी नड्डा-लालकृष्ण आडवाणी
नई दिल्ली : जहां एक तरफ बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत आज शनिवार को एक बार फिर बिगड़ गई है। वहीं वे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में फिलहाल एडमिट हैं। उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। वहीं आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल में भर्ती लाल कृष्ण अडवाणी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपोलो अस्पताल के डॉक्टर से भी फोन पर बात भी की है। इस दौरान उन्होंने आडवाणी जी के परिवार वालों से फोन पर बात की।
इससे पहले अस्पताल के सूत्रों ने बताया था कि आडवाणी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी हालत ‘स्थिर’ है। वह न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में हैं। जानकारी दें कि, पूर्व उप प्रधानमंत्री को करीब दो दिन पहले भी अस्पताल लाया गया था। उन्हें इस साल की शुरुआत में भी इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
महाराष्ट्र की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
नड्डा vs खरगे: संसद में खरगे के बयान पर जेपी नड्डा का पलटवार, कहा- मुझे क्लासरूम से गिरफ्तार किया, भारी बवाल
CJP सौरव दास और उमर खालिद का क्या है कनेक्शन? राजीव चंद्रशेखर ने खोला राज, पोस्ट शेयर कर बड़ी साजिश का अंदेशा
संत रविदास की जन्मस्थली से भाजपा का नया मिशन, योगी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
LK Advani, former Deputy Prime Minister of India, has been admitted to ICU of Indraprastha Apollo Hospitals for medical management and investigations. He is under the care of Dr Vinit Suri and is currently stable: Apollo Hospitals (file pic) pic.twitter.com/hf6aw1duw0 — ANI (@ANI) December 14, 2024
गौरतलब है कि, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पूर्व गृहमंत्री रहे आडवाणी को इस वर्ष ही सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। चूंकि वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो सके, इसलिए उन्हें उनके घर पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जी हां, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आवास पर जाकर आडवाणी को यह सम्मान प्रदान किया था। इस सम्मान समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्य मौजूद रहे थे।
देश की की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा के संस्थापकों में से एक हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य भी रहे हैं। लाल कृष्ण आडवाणी मंदिर आंदोलन के अंतिम चरण के अग्रणी अग्रदूतों में से एक थे, जब उन्होंने समर्थन जुटाने के लिए सोमनाथ से अपनी रथ यात्रा भी शुरू की थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Lk advanis condition is now stable jp nadda spoke to doctors asked about his health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Jul 29, 2026 | 04:28 PMसिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
Jul 29, 2026 | 04:24 PMपिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
Jul 29, 2026 | 04:17 PMPurnima Fair: राधाकुंड आश्रम में लगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर प्रदर्शनी, श्रद्धालुओं ने लिया अवलोकन
Jul 29, 2026 | 04:17 PMभोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














