Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सीनियर बीजेपी लीडर लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में हुए भर्ती!

भाजपा के सीनियर नेता भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 03, 2024 | 11:29 PM

वरिष्ठ बीजेपी नेता लाल कृष्ण आडवाणी (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : भाजपा के सीनियर नेता भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नेता लाल कृष्ण आडवाणी को बुधवार रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि ‘‘आडवाणी की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है।”

स्थिर है आडवाणी की हालत

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक वरिष्ठ भाजपा नेता भारत रत्न लाल कृष्ण आडवाणी को रात बुधवार की रात 9 बजे डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है।

सम्बंधित ख़बरें

UGC रूल्स पर छिड़ा घमासान…तो मैदान में आए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बोले- किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा

जिस कमेटी ने की UGC नियमों की सिफारिश…उसके अध्यक्ष थे दिग्विजय सिंह, बृज भूषण शरण सिंह के बेटे भी थे शामिल

भाजपा के ‘घर’ में लगी आग…विपक्ष चुपचाप सेंक रहा हाथ, UGC के नए नियम डुबो देंगे BJP की लुटिया?

राष्ट्रपति के कहने पर भी राहुल गांधी ने नहीं पहना असम का पटका, BJP ने लगाया अपमान का आरोप

वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को रात 9 बजे डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है: अपोलो अस्पताल pic.twitter.com/lJTcYxF6VT — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2024

26 जून को एम्स में हुए थे भर्ती

भारतीय जनता पार्टी 96 वर्षीय नेता लालकृष्ण आडवाणी को 26 जून की देर रात भी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें पूरी रात चिकित्सकों की निगरानी में रखने के बाद 27 जून की सुबह छुट्टी दे दी गई थी। बाद में इसे रूटीन चेक-अप बताया गया था।

बीजेपी में आडवाणी का बड़ा योगदान

बीजेपी को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का श्रेय भी लालकृष्ण आडवाणी को ही जाता है। एक समय जब बीजेपी मात्र 86 सीटों वाली पार्टी हुआ करती थी तब लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा ने ही बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया था।

आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितम्बर 1990 को गुजरात के सोमनाथ से शुरू हुई थी। हालांकि यात्रा के दौरान उन्हें बिहार में लालू प्रसाद यादव ने गिरफ्तार करवा दिया था। एलके आडवाणी ने जब यह रथ यात्रा निकाली थी उस दौरान पीएम मोदी भी रथ पर मौज़ूद थे।

Lk advani admitted to apollo hospital after his health deteriorated

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2024 | 11:29 PM

Topics:  

  • Apollo Hospital
  • BJP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.