मुंबई में 4 जून को शराब बिक्री पर पाबंदी, होटल मालिकों के संघ ने HC का दरवाजा खटखटाया
लोकसभा चुनाव के मतगणना के दिन शराब बिक्री पर पाबंदी होगी। इसके खिलाफ होटल, रेस्तरां और बार मालिकों के संघ ने बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
- Written By: शुभम सोनडवले
मतगणना के दिन शराबबंदी (फोटो: पीटीआई)
मुंबई. लोकसभा चुनाव के मतगणना के दिन यानी चार जून को दिनभर शराब बिक्री पर पाबंदी के खिलाफ होटल, रेस्तरां और बार मालिकों के संघ ने बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। संघ ने मुंबई शहर और उपनगरीय जिलाधिकारियों की ओर से चार जून को ‘शुष्क दिवस’ घोषित करते हुए पूरे दिन शराब बिक्री पर पाबंदी लगाने के आदेश को अदालत में चुनौती दी है।
शुष्क दिवस से आशय दुकानों, रेस्तरां और अन्य स्थानों पर शराब की खरीद और इसके सेवन पर पूर्ण पाबंदी से है। भारतीय होटल एवं रेस्तरां संघ (एएचएआर) ने वकील वीना थडानी और विशाल थडानी के माध्यम से दो अलग-अलग याचिकाएं दायर करके दावा किया है कि पूरे दिन के लिए शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाना मनमाना है क्योंकि वोटों की गिनती पूरी करके दोपहर तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जाने की संभावना है।
याचिका पर अवकाशकालीन पीठ द्वारा बुधवार को सुनवाई किये जाने की संभावना है। याचिका के अनुसार, याचिकाकर्ता संघ ने अप्रैल में मुंबई शहर जिलाधिकारी और मुंबई जिला उपनगर जिलाधिकारी से संपर्क किया था और उनसे चार जून के पूरे दिन को ‘शुष्क’ घोषित करने के अपने फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया था।
सम्बंधित ख़बरें
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जमानत पर चल रहे आरोपी को विदेश यात्रा से नहीं रोका जा सकता; NOC से इनकार का आदेश रद्द
नागपुर महल दंगा: संदिग्धों पर मनपा की बुलडोजर कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने उठाए सवाल, मांगा 10 वर्षों का रिकॉर्ड
सीताबर्डी महाजन प्लाजा अवैध निर्माण: नागपुर हाई कोर्ट ने मनपा को दिया 6 हफ्ते में कार्रवाई का अल्टीमेटम
फिरोजाबाद आरव हत्याकांड: डेढ़ साल के मासूम के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा; 40 दिन में मौत का फरमान
जिलाधिकारियों ने फैसले की समीक्षा करने से यह कहकर मना कर दिया कि ये आदेश भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशों के अनुसार पारित किए गए हैं। इसके बाद संघ ने उच्च न्यायालय का रुख किया। (एजेंसी)
