'भूलना मत बिहारियों…महाकुंभ को फालतू बताने वाले लालू मना रहे हैलोवीन', वायरल VIDEO से मचा बवाल!

Lalu Yadav Halloween Celebration: लालू यादव का त्योहार मनाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर बीजेपी ने आरजेडी नेता पर तंज कसा है। रोहिणी आचार्य ने खुद अपने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था।
Lalu Yadav Halloween Celebration
वाले लालू मना रहे हैलोवीन (Image- Social Media)
Updated on

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह अपने नाती-पोतों के साथ हैलोवीन मनाते दिख रहे हैं। इस पर बीजेपी ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए महाकुंभ 2025 का जिक्र किया है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि एक समय में लालू यादव ने महाकुंभ को "फालतू" बताया था, और अब वही नेता विदेशी त्योहार हैलोवीन मना रहे हैं।

दरअसल, बीजेपी नेताओं ने लालू यादव के हैलोवीन मनाने पर तंज कसते हुए महाकुंभ 2025 की घटना की याद दिलाई। उस वक्त लालू ने महाकुंभ को 'फालतू' बताया था, जबकि अब वे खुशी-खुशी एक विदेशी त्योहार मना रहे हैं। बीजेपी ने इस पर जोर देते हुए कहा कि लालू का यह दोगला रवैया बिहारवासियों के सामने आ चुका है।

बीजेपी का तंज

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, "भूलना मत बिहारवासियों, यही वही लालू यादव हैं, जिन्होंने आस्था और आध्यात्म की महाकुंभ को फालतू बताया था और अब अंग्रेजों का त्योहार हैलोवीन मना रहे हैं। जो आस्था पर चोट करेगा, बिहारवासी उसे वोट नहीं देंगे।"

रोहिणी आचार्य के पोस्ट से मचा बवाल

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर हैलोवीन की पोशाक में अपने बच्चों की तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ पोज देते हुए नजर आए, जो डरावने किरदारों, जैसे ग्रिम रीपर, की वेशभूषा में थे। रोहिणी आचार्य ने इन तस्वीरों के साथ शुभकामनाएं भी दीं, जिससे यह मामला और बढ़ गया।

बीजेपी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लालू यादव के इस कदम से उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धताओं के बारे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि यह एक अवसर है, जिससे चुनावी प्रचार के दौरान बिहारवासियों को यह याद दिलाया जा सके कि लालू ने धार्मिक आस्थाओं को कैसे नजरअंदाज किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com