Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुर्सी की मजबूरी…चुप्पी बहुत जरूरी! कांग्रेस के कांड पर लालू-अखिलेश मौन क्यों?

आपातकाल की 50वीं बरसी पर न तो लालू प्रसाद यादव ने एक शब्द बोला और न ही उनकी पार्टी के किसी नेता ने इसकी आलोचना की।ठीक ऐसा ही हाल-ओ-हवाल सपा और उसके मुखिया अखिलेश यादव का रहा।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 25, 2025 | 07:45 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: देश आज यानी 25 जून को आपातकाल की 50वीं बरसी मना रहा है। भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर अतीत में इंदिरा गांधी के इस तानाशाहीपूर्ण फैसले के लिए कांग्रेस को निशाना बना रही है। एनडीए के अन्य दल भी कांग्रेस पर हमलावर हैं। लेकिन लालू प्रसाद यादव, जिनका उदय आपातकाल के खिलाफ खड़े हुए आंदोलन से हुआ उन्होंने और उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने इस पर चुप्पी साध ली।

ठीक ऐसा ही हाल-ओ-हवाल उत्तर प्रदेश की सियासत में दूसरे नंबर की और देश की सियासत में तीसरे दर्जे की पार्टी बन चुकी समाजवादी पार्टी का भी रहा। जबकि सपा संस्थापक और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव भी आपातकाल के खिलाफ शुरू हुए जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से उभरकर सामने आए थे।

सपा-राजद ने नहीं की इमरजेंसी की निंदा

आपातकाल की 50वीं बरसी पर न तो लालू प्रसाद यादव ने एक शब्द बोला और न ही उनकी पार्टी के किसी अन्य नेता ने इसे लेकर इंदिरा गांधी की आलोचना की। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी इंदिरा गांधी द्वारा देश पर थोपी गई इमरजेंसी के विरुद्ध एक भी लफ्ज नहीं कहा, बल्कि उन्होंने तो देश की वर्तमान स्थिति को ‘अघोषित आपातकाल’ करार दे दिया।

“एक होती है घोषित और एक होती है अघोषित, अगर हम इमरजेंसी को याद कर रहे हैं तो इस समय जो इमरजेंसी चल रही है उसको भी ध्यान में रखना चाहिए।”

– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, फर्रुखाबाद pic.twitter.com/J8BSnV9G2H

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 25, 2025

दोनों ही पार्टियों के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी आपातकाल से संबंधित एक भी पोस्ट नहीं की गई। इसके साथ ही इन पार्टियों के नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर 1975 की ‘इमरजेंसी’ या इंदिरा गांधी के विरुद्ध कुछ भी नहीं लिखा है। जबकि इन दोनों की पार्टियों के संस्थापकों ने आपातकाल के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले जय प्रकाश नारायण की उंगली पकड़कर सियासी पगडंडी पर चलना सीखा था।

कांग्रेस के कांड पर लालू-अखिलेश मौन क्यों?

समाजवादी पार्टी और आरजेडी की इस चुप्पी को लेकर बीजेपी प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि इन सभी दलों का मकसद सिर्फ और सिर्फ सत्ता हासिल करना है। इसके लिए इन्हें भी लोकतंत्र का गला घोंटना पड़े तो घोंट देंगे। उन्होंने कहा कि ये सभी कुर्सी हासिल करने के लिए एक साथ हैं।

भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी (सोर्स- सोशल मीडिया)

सुरेश जोशी ने इस दौरान कांग्रेस को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भी लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। कांग्रेस और उसके नेताओं का राजतंत्र पर भरोसा है। एक परिवार के शासन पर भरोसा है। उनके साथियों का भी यही हाल है। सत्ता की लोलुपता और मजबूरी के अलावा कांग्रेस के ‘कांड’ पर मौन रहने को कोई और कारण नहीं है।

‘BJP की गोद में बैठी कांग्रेस’, फिर क्यों भड़क गए केजरीवाल? कहा- धोखेबाज पार्टी

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक का हिस्सा है। जबकि बिहार में कांग्रेस लालू यादव की पार्टी आरजेडी के अगुवाई वाले महागठबंधन की घटक है। सत्ता में वापसी के लिए मिलकर रहना और चुनाव लड़ना मजबूरी है।

Lalu akhilesh silent on congress emergency power politics over principles

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2025 | 07:43 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Congress
  • Emergency
  • Emergency In India
  • Indian Politics
  • Lalu Prasad Yadav
  • Samajwadi Party

सम्बंधित ख़बरें

1

81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति

2

Chandrapur News: अवैध रेत खनन पर तत्काल रोक लगाएं, कांग्रेस ने उप-विभागीय अधिकारियों से की मांग

3

चुनाव आयोग और भाजपा के बीच में समझौता, राहुल-तेजस्वी के सामने युवक ने बताई आपबीती

4

ब्रिटेन से राहुल गांधी की नागरिकता पर आई रिपोर्ट, भेजा पासपोर्ट की कॉपी व सिटिजन डिटेल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.