Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Rahul Gandhi |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चक्रवात ‘असानी’ के पूर्वानुमान के बीच कोलकाता अलर्ट पर, केएमसी के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: May 08, 2022 | 06:03 PM

Representative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता:  महापौर फिरहाद हाकिम (Firhad Hakim) ने रविवार को कहा कि कोलकाता नगर निगम (KMC) ने चक्रवाती तूफान ‘असानी’ (Asani) के बनने के मद्देनजर अपने कर्मचारियों और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क कर दिया है, जिसके भीषण चक्रवात में बदलने की संभावना है। 

महापौर ने कहा, चक्रवात के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर में इसके फैलने की संभावना नहीं है, लेकिन चक्रवात के मद्देनजर भारी बारिश जरूर होगी।  हाकिम ने यहां पत्रकारों से कहा, ”हालांकि, अगर चक्रवात शहर में आता है तो हम किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी कर रहे हैं ताकि जनजीवन जल्द से जल्द सामान्य हो सके।” 

उन्होंने कहा कि मई 2020 में अम्फान चक्रवात के विनाशकारी प्रभावों से सबक लेते हुए, नगर निगम प्रशासन गिरे हुए पेड़ों और अन्य मलबे के कारण होने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए क्रेन, विद्युत आरी और बुल्डोजर (अर्थमूवर) को सतर्क रखने जैसे सभी उपाय कर रहा है।  उन्होंने कहा, ”हमें समझ नहीं आया था कि अम्फान का वास्तव में क्या प्रभाव हो सकता है, लेकिन अपने अनुभव से सीखकर हम सभी तैयारियां कर रहे हैं।” 

गौरतलब है कि अम्फान के कारण शहर में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए थे। कुछ इलाकों में सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था और कुछ दिनों के लिए शहर में बिजली की आपूर्ति ठप कर दी गई थी।   हाकिम ने बताया कि ‘असानी’ की आवाजाही के दौरान शहर का नगर निगम प्रशासन एक नियंत्रण कक्ष चालू रखेगा। 

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में स्थित असानी के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने पर एक गंभीर चक्रवात में बदलने की संभावना है।   मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि मंगलवार को असानी के उत्तर आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर, उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ने और ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है।  इसके बाद गंभीर चक्रवाती तूफान के बुधवार को चक्रवाती तूफान में बदलने और बृहस्पतिवार तक गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। 

मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार से शुक्रवार तक गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना के तटीय जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।  राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इन तीन जिलों के प्रशासन चक्रवात आश्रयों, स्कूलों और अन्य पक्के ढांचे, सूखा भोजन और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दवाएं तैयार रख रहे हैं। 

पुलिस और नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने शंकरपुर, फ्रेजरगंज और अन्य स्थानों के मछली पकड़ने के बंदरगाहों पर मछुआरों को खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। (एजेंसी )

Kolkata on alert amid forecast of cyclone asani

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2022 | 06:03 PM

Topics:  

  • Kolkata
  • Kolkata Municipal Corporation

सम्बंधित ख़बरें

1

भारी बारिश के बाद ठप हुआ कोलकाता, थम गए रेल के पहिए, पानी में करंट दौड़ने से 5 की मौत

2

कोलकाता की इन जगहों पर लगता है भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, यहां लें उत्सव का असली मजा

3

त्योहारों की रौनक देखने के लिए भारत के इन शहरों की तरफ करें रुख

4

80 गवाह, सैकड़ों पन्ने और फिर एक रिपोर्ट…कोलकाता गैंगरेप केस में 2 महीने बाद आरोप पत्र दाखिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.