कोलकाता मेट्रो की सेवा प्रभावित, ट्रैक पर आई दरार
- Written By: आसिफ सईद
Updated On:
Feb 03, 2022 | 01:43 PM
Representative Photo
कोलकाता: बेलगछिया और श्यामबाजार स्टेशनों के बीच पटरी में दरार (Cracks On Railway Tracks) का पता चलने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह कोलकाता (Kolkata) के उत्तर-दक्षिणी हिस्से में मेट्रो रेल सेवाएं (Metro Rail Services) करीब तीन घंटे तक आंशिक रूप से प्रभावित रहीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
कोलकाता मेट्रो के अधिकारी ने बताया कि गिरीश पार्क और कवि सुभाष स्टेशनों के बीच तथा दमदम और दक्षिणेश्वर स्टेशनों के बीच भी सुबह 8 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर छह मिनट तक सेवाएं बाधित रहीं।
Due to a rail fracture between Belgachia-Shyambazar station, Metro services betn Dumdum-Girish Park suspended & truncated services introduced at 8:14hrs betn Girish Park to Kavi Subhas & Dumdum to Dakshineswar. Rest services shall be resumed as soon as restoration is completed. — Metro Rail Kolkata (@metrorailwaykol) February 3, 2022
सेवाएं प्रभावित होने से सुबह के व्यस्त समय के दौरान कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकारी ने कहा कि दक्षिणेश्वर और कवि सुभाष टर्मिनल स्टेशनों के बीच सुबह 11.06 बजे सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गईं।
सम्बंधित ख़बरें
टीएमसी नेता दीपांकर भट्टाचार्य के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी: 80 लाख कैश बरामद, और क्या मिला?
कोलकाता एयरपोर्ट मस्जिद पर जमीयत उलेमा की दोटूक, बोले- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राय के बिना कुछ नहीं
बीकानेर पहुंचे अमित शाह, राजस्थान से बंगाल तक सुरक्षा का मेगा प्लान तैयार, जवानों संग करेंगे मीटिंग
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची कोलकाता पुलिस, समय मांगने के 24 घंटे के भीतर ही बड़ा एक्शन! जानें पूरा मामला
Kolkata metro services affected cracks on the track
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 03, 2022 | 01:43 PM
