- Hindi News »
- India »
- Kolkata Doctor Rape Murder Ima Nationwide Strike Aiims Opd Shutdown Doctors Medical Students Protest
कोलकाता केस के विरोध में देशभर में आज डॉक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी छोड़कर सभी सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद
कोलकाता कांड के विरोध में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन हो रहा है। उस भयावह घटना के विरोध में आज देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं । सरकारी और निजी अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं आज बंद रहेंगी लेकिन इमरजेंसी सर्विस जारी रहेगी।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
कोलकाता: प.बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म-मर्डर की घटना के विरोध में आज देश के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की हड़ताल है। देश में मेडिकल स्टाफ की सबसे बड़ी संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)ने आज यानी शनिवार 17 अगस्त सुबह 6 बजे से आगामी रविवार सुबह 6 बजे, यानी 24 घंटे के लिए बंद की घोषणा की है।
जानकारी दें कि इस दौरान सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी कामकाज बंद रहेंगे। IMA ने 15 अगस्त को हड़ताल की जानकारी दी थी। एसोसिएशन ने इस बाबत कहा कि हड़ताल के दौरान ओपीडी भी काम नहीं करेंगे। इमरजेंसी के अलावा कोई दूसरी सर्जरी नहीं की जाएंगी।
यह पढ़ें- मनोज जरांगे ने ली फडणवीस की सुपारी, ओबीसी नेता जिवतोडे का सनसनीखेज आरोप
सम्बंधित ख़बरें
चुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
पहले चुनाव में मात, अब छिन जाएगा TMC का दफ्तर? संकट में घिरी ममता बनर्जी की पार्टी, जानिए क्या है पूरा मामला
कूचबिहार से मालदा तक…बंगाल के 8 जिलों के TMC विधायकों के पास पहुंचा CM सुवेंदु का बुलावा, सियासी हलचल तेज
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
जानकारी दें कि कोलकाता के सरकारी आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या करने तथा उसके बाद भीड़ द्वारा घटनास्थल पर तोड़फोड़ करने के विरोध में IMA ने बीते 15 अगस्त को को एलान किया था कि वे 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 24 घंटे के लिए देश भर में गैर-आपात सेवाएं बंद रखेंगे।
चिकित्सा निकाय ने एक बयान में कहा था कि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और आपातकालीन वार्ड में भी चिकित्सकीय कामकाज जारी रहेगा। IMA ने कहा था कि बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सेवाएं बंद रहेंगी और चुनिंदा सर्जरी नहीं की जाएगी।
यह पढ़ें- कानपुर में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे
इस बाबत IMA ने जारी बयान में कहा था कि, ”कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए जघन्य अपराध तथा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (बुधवार रात) पर प्रदर्शनकारियों द्वारा की गई गुंडागर्दी के बाद भारतीय चिकित्सा संघ ने शनिवार 17 अगस्त को सुबह छह बजे से रविवार 18 अगस्त को सुबह छह बजे तक 24 घंटे के लिए एलोपैथी चिकित्सकों द्वारा देश भर में सेवाएं बंद रखने की घोषणा की है। चिकित्सक, विशेषकर महिलाएं, अपने पेशे की प्रकृति के कारण हिंसा के प्रति संवेदनशील होती हैं। अस्पतालों और परिसरों के अंदर चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अधिकारियों का काम है।”
जानकारी दें कि बीते 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ऑन ड्यूटी पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी जघन्य हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही देश भर में डॉक्टरों की हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन जारी है।
Kolkata doctor rape murder ima nationwide strike aiims opd shutdown doctors medical students protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर
May 25, 2026 | 03:41 PMनागपुर से उठी आवाज, एयर इंडिया रखरखाव पर सवाल; विमान सुरक्षा मुद्दे पर AIESL कर्मचारियों का विरोध तेज
May 25, 2026 | 03:32 PMAdhik Maas 2026: अधिक मास की पद्मिनी एकादशी पूजा की महिमा अपरंपार, जानिए सही तिथि और विधिवत पूजा के विशेष नियम
May 25, 2026 | 03:27 PMस्मार्ट सिटी या खतरे का शहर? नागपुर में ओवरहेड केबल्स पर सवाल, मनपा की लापरवाही उजागर
May 25, 2026 | 03:23 PM‘नहीं लेना तो रख दीजिए’ नागपुर में ठंडे पेय पर दुकानदारों की मनमानी, ग्राहकों से खुलेआम ओवरचार्जिंग
May 25, 2026 | 03:14 PMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
May 25, 2026 | 03:14 PMMP News: राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य देवरी इको सेंटर में हुई हैचिंग, 200 अंडों में से 70 घड़ियाल बच्चे बाहर निकले
May 25, 2026 | 03:11 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














