- Hindi News »
- India »
- Know Who Is V Narayanan Who Replace Isro Chief S Somanath
जानिए कौन हैं वी नारायणन? संभालेंगे ISRO चीफ एस सोमनाथ की जगह…आदित्य एल-1 और चंद्रयान में दिया है ये बड़ा योगदान
डॉ. वी नारायणन ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। फिलहाल वे एलपीएससी यानी लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर के निदेशक हैं। ISRO में चार दशक से अधिक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

वी नरायणन (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: चंद्रयान-3 के रूप में भारत को ऐतिहासिक सफलता दिलाने वाले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ की विदाई का समय आ गया है। उनका कार्यकाल 14 जनवरी को समाप्त हो रहा है। मंगलवार को सरकार ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के नए चीफ की भी घोषणा कर दी है। आधिकारिक ऐलान के मुताबिक डॉ. वी नारायणन यह पद संभालने जा रहे हैं। डॉ. वी नारायणन विज्ञान के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं।
डॉ. वी नारायणन ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी की है। फिलहाल वे एलपीएससी यानी लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर के निदेशक हैं। भारतीय अंतरिक्ष संगठन में अपने चार दशक से अधिक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। बताया जाता है कि वे रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणोदन के विद्वान हैं। उनकी उपलब्धियों में जीएसएलवी एमके 3 व्हीकल का सी-25 क्रायोजेनिक परियोजना शामिल है। वे इसके परियोजना निदेशक थे।
साल 1984 में हुई थी इसरो में एंट्री
एलपीएससी के अनुसार डॉ. नारायणन वर्ष 1984 में इसरो में आए थे। शुरुआत में करीब साढ़े चार साल तक उन्होंने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में साउंडिंग रॉकेट, संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान और ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान के ठोस प्रणोदन क्षेत्र में काम किया। उन्होंने वर्ष 1989 में आईआईटी खड़गपुर से क्रायोजेनिक इंजीनियरिंग में एमटेक किया। वे प्रोजेक्ट मैनेजमेंट काउंसिल-स्पेस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (पीएमसी-एसटीएस) के अध्यक्ष भी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: 50 मेधावी विद्यार्थियों का इसरो में शैक्षणिक दौरा, विज्ञान क्षेत्र में करियर बनाने की प्रेरणा
चंद्रयान-4 और 5 को लेकर दी बड़ी खुशखबरी, मंगल-शुक्र मिशन के लिए भी किया ऐलान, इतिहास रचने को तैयार है ISRO
Gadchiroli Students Selected for ISRO Visit: अहेरी के 5 छात्र इसरो बेंगलुरु के एजुकेशन टूर पर
गगनयान मिशन में बड़ी कामयाबी : चंडीगढ़ में पैराशूट का अग्नि परीक्षण, कैसे लैंड करेंगे भारतीय एस्ट्रोनॉट्स?
मुहैया कराए 190 लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम
खास बात यह है कि पीएमसी-एसटीएस प्रक्षेपण यान परियोजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में फैसले लेता है। वे गगनयान के लिए एचआरसीबी यानी ह्यूमन रेटेड सर्टिफिकेशन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। डॉ. नारायणन के नेतृत्व में एलपीएससी ने इसरो के कई मिशनों के लिए 190 लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम और कंट्रोल पावर प्लांट मुहैया कराए हैं।
मिशन, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 में दिया योगदान
उन्होंने आदित्य अंतरिक्ष यान और जीएसएलवी मार्क-3 मिशन, चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन सिस्टम में भी योगदान दिया। आईआईटी खड़गपुर से रजत पदक के अलावा उन्हें एएसआई यानी एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया से स्वर्ण पदक और एनडीआरएफ से राष्ट्रीय डिजाइन पुरस्कार समेत 25 पुरस्कार मिल चुके हैं।
देश और दुनिया की सभी ताज़ातरीन ख़बरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें
एस सोमनाथ ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास
इसरो के मौजूदा प्रमुख एस सोमनाथ ने जनवरी 2022 में एजेंसी के प्रमुख का पदभार संभाला था। उनके नेतृत्व में भारत अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के बाद चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। 23 अगस्त 2023 को भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। फिलहाल भारत अंतरिक्ष में इंसानों को भेजने की तैयारी कर रहा है।
Know who is v narayanan who replace isro chief s somanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














