-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Know Who Is Navya Haridas On Whom Bjp Placed Such A Big Bet In Wayanad Priyanka Gandhi
जानिए कौन हैं नव्या हरिदास जिस पर बीजेपी ने खेला इतना बड़ा दांव, किसके फेवर में होगा वायनाड उपचुनाव?
- Written By: अभिषेक सिंह
भाजपा ने वायनाड में प्रियंका के खिलाफ महिला उम्मीदवार नव्या हरिदास को उतारकर इस चुनावी जंग को दिलचस्प बना दिया है। आइए जानते हैं प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली नव्या हरिदास के बारे में।

नव्या हरिदास (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है। इस साल के संसदीय चुनावों में दो सीटें जीतने के बाद उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट को बरकरार रखने के राहुल गांधी के फैसले के बाद यह सीट खाली हुई थी। उम्मीदवारी की घोषणा होते ही नव्या हरिदास चर्चा में आ गई हैं। आप भी यह जानने को उत्सुक होंगे कि नव्या हरिदास कौन हैं जिन पर भाजपा ने इतना बड़ा दांव लगाया है?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सीट खाली करने के बाद कांग्रेस ने वायनाड से प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया था। यह फैसला गांधी परिवार द्वारा इस निर्वाचन क्षेत्र को दिए जाने वाले रणनीतिक महत्व को दर्शाता है। अब भाजपा ने भी प्रियंका के खिलाफ महिला उम्मीदवार उतारकर इस चुनावी जंग को दिलचस्प बना दिया है। आइए जानते हैं प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली नव्या हरिदास के बारे में।
जानिए कौन हैं नव्या हरिदास?
नव्या हरिदास पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। जिन्होंने 2007 में केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट विश्वविद्यालय से बीटेक की डिग्री हासिल की। एडीआर के मुताबिक नव्या के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। उनके पास 1,29,56,264 रुपये की संपत्ति है। उनके पूर्व प्रोफाइल के मुताबिक वह कोझीकोड के निगम में पार्षद हैं और फिलहाल बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव हैं। अपने फेसबुक पेज पर वह खुद को बीजेपी संसदीय दल की नेता और बीजेएमएस की प्रदेश महासचिव बताती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ BJP के वरिष्ठ नेता, मुरली मनोहर ने युवतियों पर बल प्रयोग को बताया गलत
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
भाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें:- भाजपा ने उपचुनाव के लिए 25 प्रत्याशियों का किया ऐलान, वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ इस नेता को मिला टिकट
बता दें, कांग्रेस पार्टी ने जून में ही घोषणा की थी कि राहुल गांधी के इस्तीफे से खाली हुई वायनाड सीट से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी। लोकसभा चुनाव 2024 के कुछ दिनों बाद जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय क्षेत्र को अपने पास रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली करेंगे। जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी।
अहम माना जा रहा वायनाड उपचुनाव
इस बार वायनाड लोकसभा सीट पर चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि प्रियंका गांधी कांग्रेस के लिए अहम चेहरा हैं, जबकि नव्या हरिदास भाजपा के लिए युवा और जीवंत विकल्प मानी जा रही हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही वायनाड संसदीय सीट के लिए उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
यह भी पढ़ें:- महाविकास अघाड़ी के लिए खतरे की घंटी बनी महाराष्ट्र में अखिलेश की एंट्री, डिमांड पूरी न होने पर टूटेगा ‘इंडिया’ गठबंधन!
नव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने युवा मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की है। पार्टी ने नव्या को नई और मजबूत महिला नेता के तौर पर पेश किया है, जो युवाओं और महिलाओं के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी मजबूत उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। जो लंबे समय से पार्टी के लिए लोकप्रिय चेहरा रही हैं।
Know who is navya haridas on whom bjp placed such a big bet in wayanad priyanka gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छात्र आंदोलन पर पहली बार बोले सचिन तेंदुलकर, कहा- चीटिंग नहीं, मेहनत की जीत हो
Jul 23, 2026 | 10:21 PMEkadashi Daan Item : देवशयनी एकादशी पर जरूर करें इन चीजों का दान, भगवान विष्णु प्रसन्न होकर देंगे अभयदान
Jul 23, 2026 | 10:18 PMजबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
Jul 23, 2026 | 10:18 PMछोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PMकैंसर मरीजों को घर के पास मिलेगी कीमोथेरेपी, सितंबर से मुंबई के कांदिवली शताब्दी अस्पताल में शुरू होगी सेवा
Jul 23, 2026 | 10:14 PMजिद-जुनून के पक्के CM मोहन: पायलट के मना करने के बाद भी ऐसे पहुंचे अपनों के बीच, जानें उनके मन के भाव
Jul 23, 2026 | 10:08 PMहर आंख के बदले लेंगे एक सिर, ASEAN मीटिंग में ईरान पर भड़के मार्को रुबियो, बोले- तेहरान नहीं माना तो…
Jul 23, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM













