आज दशहरा के दिन बन रहे हैं 3 शुभ संयोग, जानिए दुर्गा विसर्जन से लेकर रावण दहन का मुहूर्त
जिस तरह से भगवान श्रीराम ने अधर्म कर रहे रावण का अंत कर अच्छाई को जीता था वैसे ही दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। आज दशहरा का त्योहार तीन संयोग लेकर आया हैं जिसका शुभ मुहूर्त अलग-अलग है। आज के दिन दशहरा के साथ दुर्गा विसर्जन औऱ रावण दहन किया जाएगा। इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और किस समय पूजा करना चाहिए।
- Written By: दीपिका पाल
दशहरा व दुर्गा विसर्जन (सौ.सोशल मीडिया)
Dusshera 2024: आज देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा हैं तो आज माता दुर्गा की विदाई का दिन यानि विसर्जन आज मां मायके से अपने लोक लौट जाएगी। जो बुराई पर अच्छाई यानि अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक होती है। जिस तरह से भगवान श्रीराम ने अधर्म कर रहे रावण का अंत कर अच्छाई को जीता था वैसे ही दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। आज दशहरा का त्योहार तीन संयोग लेकर आया हैं जिसका शुभ मुहूर्त अलग-अलग है। आज के दिन दशहरा के साथ दुर्गा विसर्जन औऱ रावण दहन किया जाएगा। इसका शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और किस समय पूजा करना चाहिए चलिए जानते हैं इसके बारे में।
जानिए दशहरा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचाग के अनुसार, दशहरा अश्विन शुक्ल दशमी तिथि को मनाया जाता है जो भगवान श्रीराम ने जब रावण का वध किया जाता था। इसके अलावा महिषासुर वध से जुड़ी है, जिसमें मां दुर्गा ने महिषासुर को मारकर धर्म की स्थापना की थी ऐसे में जानिए रावण दहन मुहूर्त, शस्त्र पूजा का समय और दुर्गा विसर्जन के बारे में।
दशहरा 2024 मुहूर्त
अश्विन शुक्ल दशमी तिथि का प्रारंभ: आज, शनिवार, सुबह 10:58 बजे से
अश्विन शुक्ल दशमी तिथि का समापन: कल, रविवार, सुबह 9:08 बजे पर
दशहरा का ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:41 बजे से सुबह 05:31 बजे तक
दशहरा का अभिजीत मुहूर्त: दिन में 11:44 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
देवी अपराजिता की पूजा का समय: आज, दोपहर 02:03 बजे से 02:49 बजे के बीच
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
ये भी पढ़ें- कितने तीर खाने के बाद हुआ रावण का अंत, जानिए विजयादशमी पर ये खास तथ्य
जानिए दुर्गा विसर्जन समय
आज शारदीय नवरात्रि के अंत के साथ दशमी तिथि को माता दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा कहा जाता हैं कि, जिन लोगों ने मां दुर्गा की मूर्तियां अपने घरों पर रखी हैं, वे आज दोपहर में 1:17 बजे से 3:35 बजे के बीच उन मूर्तियों का विसर्जन कर सकते हैं।
जानिए रावण दहन मुहूर्त
इसके अलावा दशहरा के दिन रावण दहन का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता हैं इसके साथ ही रावण का दहन शाम को 5:54 बजे के बाद से किया जा सकता है. इसे समय से ढाई घंटे तक रावण दहन का समय है। इसके अलावा दशहरा पर प्रदोष काल में रावण दहन करने का विधान है।
