Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कितना ख़तरनाक है राफेल-एम? फीचर्स सुनकर ही थर-थर कांप उठेगा दुश्मन, पाकिस्तान की नींद हराम

फ्रांस के साथ हुई लड़ाकू विमान की डील ने दुश्मनों में हड़कंप मचा दिया है। लेकिन दुश्मनों की दहशत की वजह 63 हजार करोड़ में हुई फाइटर जेट की डील नहीं है, बल्कि इस फाइटर जेट यानी राफेल-एम की खूबियां हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Apr 29, 2025 | 11:33 AM

राफेल-एम फाइटर जेट (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत ने आज यानी सोमवार को फ्रांस के साथ राफेल-एम फाइटर जेट की डील फाइनल की है। इस डील के फाइनल होते ही दुश्मन देशों में हड़कंप सा मच गया है। आतंक के आका की तो नींद भी उड़ गई होगी। दुश्मनों में मचे इस हड़कंप और टेंशन की वजह सिर्फ 63 हजार करोड़ में हुई फाइटर जेट की डील नहीं है, बल्कि इस फाइटर जेट यानी राफेल-एम की खूबियां हैं।

राफेल-एम को राफेल मरीन के नाम से जाना जाता है। मरीन का मतलब समुद्र से जुड़ा हुआ। यानी इसके नाम से ही साफ है कि यह भारतीय नौसेना के लिए होगा। इसे एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात किया जाएगा। जहां से उड़ान भरकर यह दुश्मनों के चीथेड़े उड़ाने का काम करेगा। इस फाइटर जेट में कई ऐसी खूबियां है जो इसे ज्यादा खूंखार और मारक बनाती हैं। तो चलिए जानते हैं…

1- रफ्तार और रेंज का बादशाह

स्पीड किसी भी फाइटर जेट के लिए सबसे अहम होती है। यह जितनी ज्यादा होगी दुश्मन पर मौत बरसाकर वहां से निकलने में उतना ही कम समय लगेगा। राफेल-एम की गति-2202 किलोमीटर प्रति घंटा है। जो कि पाकिस्तान के JF-17 1910 किमी/घंटा और J-10 CE 2100 किमी/घंटा से ज्यादा है। वहीं, इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है।

2- फ्यूल कैपेसिटी में अव्वल

राफेल एम की फ्यूल कैपेसिटी 11,202 लीटर है। जो कि चाइना के पास मौजूद J-10, J-15 और SU-30 से ज्यादा है। ज्यादा फ्यूल कैपिसिटी का मतलब ज्यादा देर तक उड़ान संभव। डॉग फाइटिंग में दुश्मन पर जीत के चांस सबसे ज्यादा। इसमें हवा में ही ईंधन भरा जा सकता है। इसका मतलब है कि इसकी रेंज और भी बढ़ाई जा सकती है।

राफेल मरीन लड़ाकू विमान (सोर्स- सोशल मीडिया)

3- आकाश में ज्यादा ऊंची उड़ान

राफेल एम आसमान में 50 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। यानी यह आकाश की गहराइयों में गोते लगाने में सक्षम है। राफेल मरीन मौजूदा राफेल फाइटर जेट्स से एडवांस्ड है। मजबूत फ्रेम, लैंडिंग गियर और टेल हुक जैसे स्पेयर पार्ट्स हैं। जो इसे ज्यादा मजबूती देते हैं, और ज्यादा मजबूती का मतलब आप बेहतर समझते हैं।

4- एडवांस रडार टेक्नोलॉजी

इसका AESA यानी Active Electronically Scanned Array रडार टारगेट डिटेक्शन और ट्रैकिंग के लिए बेहतरीन है। इसमें स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम है जो इसे स्टेल्थ बनाता है। 10 घंटे तक फ्लाइट डेटा की रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें पायलट के हेलमेट के ऊपर एक डिस्प्ले भी है। राफेल-एम फाइटर के आने से भारतीय समुद्री क्षेत्र में निगरानी, ​​जासूसी, हमला जैसे कई मिशन को अंजाम दिया जा सकेगा।

राफेल-एम फाइटर जेट (सोर्स- सोशल मीडिया)

5- मौत से भी ज्यादा मारक

राफेल-एम में 30 एमएम की ऑटोकैनन गन लगी है। इसके अलावा 14 हार्डपॉइंट हैं। इसमें तीन तरह की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, सात तरह की हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें, एक परमाणु मिसाइल या इनका संयोजन लगाया जा सकता है। साथ ही इसमें जहाज रोधी और SCALP सटीक प्रहार करने वाली मिसाइल शामिल हैं। ये मारक क्षमताएं चीन के चौथी पीढ़ी तक सभी लड़ाकू विमानों से कहीं ज्यादा है। पाकिस्तान के एफ-16 को छोड़कर उसके बेड़े में अधिकतम चाईनीज फाइटर जेट्स ही शामिल हैं।

भारत ने पाकिस्तान पर छोड़ दिया ‘वाटर बम’, एक झटके में तबाह हो गया ‘आतंकिस्तान’ का अहम हिस्सा, सामने आया भयावह VIDEO

INS विक्रांत पर तैनात होंगे राफेल-एम

भारत राफेल मरीन विमानों को INS विक्रांत पर तैनात करेगा। विमान बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन ने इन विमानों में भारत की जरूरत के हिसाब से कई बदलाव किए हैं। इसमें एंटी शिप स्ट्राइक, न्यूक्लियर हथियार लॉन्च करने की क्षमता और 10 घंटे तक फ्लाइट रिकॉर्ड करने जैसे फीचर शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी भारत को हथियार प्रणाली, स्पेयर पार्ट्स और एयरक्राफ्ट के जरूरी टूल्स भी देगी।

Know how dangerous is rafale m pakistan and china will tremble upon hearing its features

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2025 | 04:48 PM

Topics:  

  • Fighter Jet
  • Indian Navy

सम्बंधित ख़बरें

1

समंदर का ‘सिकंदर’ बनेगा भारत! पाताल में भी दुश्मन की पनडुब्बी बर्बाद कर देगा DRDO का ‘महाकाल’

2

फिलीपींस के राजदूत ने अमेरिका-नाटो को दिखाया आईना, कहा- चीन के खिलाफ भारत सच्चा दोस्त

3

तनाव के बीच भारत-पाक आमने-सामने! आज से अरब सागर में नौसेना की बड़ी तैयारी शुरू, बंद किए गए हवाई रूट

4

‘…मुंह से निवाला छीन लिया’, कराची पोर्ट तबाह करने को तैयार थी नौसेना, ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.