बिहार में इस बार महाराजगंज विधानसभा सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला, जानें यहां का चुनावी इतिहास
Maharajganj Assembly Seat: बिहार चुनाव में इस बार सभी राजनीतिक दल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। जिसकी 243 सीटों में से एक महाराजगंज अहम भूमिका निभा सकती है। इस बार का मुकालबा काफी दिलचस्प होगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 243 सीटों में से एक महाराजगंज काफी अहम है। यह विधानसभा सीट सामान्य श्रेणी की सीट है। विधानसभा सीट सिवान जिले में स्थित है और महाराजगंज संसदीय सीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। इस बार बिहार की इस विधानसभा सीट पर चुनावी मुकबला दिलचस्प होने वाला है।
बिहार विधानसभा की महाराजगंज सीट पर वर्तमान में कांग्रेस के विजय शंकर दुबे विधायक हैं। इस सीट पर मुस्लिम बोटरों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस विधानसभा सीट पर कुछ जातियों की आबादी सबसे ज्यादा है। मुस्लिम वोटरों की संख्या यहां 40270 है जो कि 13.3 फीसदी है।
छात्र आंदोलन पर तेज प्रताप ने लूटी महफिल, तेजस्वी की गैरमौजूदगी बनी मुद्दा, बिहार की राजनीति में नई बहस
तेजस्वी की रणनीति फेल, RJD नेतृत्व से नाराज मृत्युंजय तिवारी ने कहा- वापसी की संभावना नहीं
Lalu Yadav Health: तबीयत बिगड़ने पर पटना IGIMS से लालू यादव को दिल्ली AIIMS किया गया रेफर
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
बिहार चुनाव ममें इस बार प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी मैदान में है। जनसुराज पार्टी बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। ऐसे में इस बार का मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस, जेडीयू, जनसुराज और आरजेडी के बीच काफी टक्कर का हो सकता है। इस समय सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में लगे हैं।
महाराजगंज विधानसभा सीट पर साल 2020 के चुनाव में कांग्रेस के विजय शंकर दुबे ने जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे स्थान पर जेडीयू के हेम नारायण साह ने जीत दर्ज की थी। वहीं, 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू के हेम नारायण साह ने 45.51 प्रतिशत वोटों से जीत दर्ज की और दूसरे स्थान पर बीजेपी के कुमार देव रंजन सिंह थे।
बिहार विधानसभा चुनाव की शुरुआत 1951 में हुई थी। इसके बाद 2020 में बिहार में 17 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। पिछले चुनावों में जनता दल यूनाइटेड, राजद, कांग्रेस, जनता दल, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, इंडियन नेशनल लोक दल और समाजवादी जनता पार्टी महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा। वहीं, बीजेपी ने लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के साथ चुनाव में कदम रखा।
