Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खरगोन दंगा ट्वीट: दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ी, चार नए मामलों के साथ प्रदेश में अबतक दर्ज हुई कुल नौ FIR

  • Written By: सुभाष यादव
Updated On: Apr 15, 2022 | 10:00 AM

File -Pic

Follow Us
Close
Follow Us:

भोपाल/ इंदौर: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन कस्बे में हुई सांप्रदायिक हिंसा (Khargone Violence Tweet) पर टिप्पणी करते हुए दूसरे राज्य की एक मस्जिद की तस्वीर ट्वीट करने को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के खिलाफ चार और मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदेश में अब तक कुल नौ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। 

ताजा प्राथमिकी में से तीन बुधवार शाम को इंदौर जिले के महू, किशनगंज और खुड़ैल थाने में दर्ज की गई हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सौनी ने बताया कि चौथा मामला बैतूल जिले के कोतवाली थाने में दर्ज किया गया है। विवादास्पद ट्वीट को लेकर राज्य में लगातार मामले दर्ज किए जाने के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘भले ही पुलिस थानों में मेरे खिलाफ लाख-दो लाख मामले दर्ज करा दिए जाएं, लेकिन मैं आखिरी सांस तक भाईचारे की बात करता रहूंगा।” 

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,‘‘अगर भाजपा को भाईचारे की बात पसंद नहीं है तो इसमें मेरा नहीं, बल्कि भाजपा का दोष है।” गौरतलब है कि विवादास्पद ट्वीट को लेकर सिंह के खिलाफ पिछले तीन दिन में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम और सतना में पांच प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर केस: रिटायरमेंट से 15 दिन पहले बड़ा झटका, जाति दावा अमान्य, ट्रिब्यूनल ने खारिज की याचिका

बरगी डैम हादसे की जांच के आदेश, पूरे प्रदेश में क्रूज संचालन पर रोक, CM बोले- होगी कड़ी कार्रवाई

MP: भीषण गर्मी के बीच बारिश से राहत, आज इन जिलों में Rain Alert

MP में गैस किल्लत के बीच बड़ा झटका: कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा, जानें आपके शहर में क्या है रेट

हालिया ट्वीट में सिंह ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें कुछ युवकों को एक मस्जिद पर भगवा झंडा फहराते हुए दिखाया गया था। उन्होंने इस तस्वीर के साथ खरगोन में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा का जिक्र किया था। बाद में उन्होंने ट्वीट से इस फोटो को डिलीट कर दिया था। सत्तारुढ़ भाजपा नेताओं ने तुरंत कहा कि मस्जिद की तस्वीर मध्य प्रदेश की नहीं है।

Khargone violence tweet digvijay singh with four new cases a total of nine firs have been registered in the state so far

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 15, 2022 | 10:00 AM

Topics:  

  • BJP
  • Madhya Pradesh
  • Tribunal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.