Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राणा दंपति को खार पुलिस ने जारी किया नोटिस, कानून-व्यवस्था की स्थिति को नहीं बिगाड़ने को कहा

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Apr 22, 2022 | 07:03 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: खार पुलिस ने बडनेरा से निर्दलीय विधायक रवि राणा (Ravi Rana) और उनकी पत्नी सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) को नोटिस (Notice) जारी किया और कानून-व्यवस्था की स्थिति को बाधित नहीं करने के लिए कहा है।  गौरतलब है कि, उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि, वह 23 अप्रैल को मुंबई में सीएम उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

इससे पहले, रवि राणा ने गुरूवार को घोषणा की थी कि वह शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपनी योजना पर दृढ़ हैं। विधायक ने कहा था कि, ‘‘मैं शनिवार को मुंबई आऊंगा और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करूंगा। मैं चाहता हूं कि वह इसका पाठ करें, अन्यथा मैं अपने समर्थकों के साथ जोर से पाठ करुंगा।”

Maharashtra | Khar Police issued notice to independent MLA from Badnera, Ravi Rana and to his wife MP Navneet Rana after he allegedly said he will do the Hanuman Chalisa path outside the residence of CM Uddhav Thackeray in Mumbai on April 23. pic.twitter.com/ubHhI6k5Jv

— ANI (@ANI) April 22, 2022

एक अधिकारी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने कलानगर इलाके में ठाकरे के आवास पर भारी बंदोबस्त किए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, जब राणा और उनकी पत्नी खार इलाके में अपने आवास पर पहुंचे तो वहां भारी पुलिस बल तैनात था।

उन्होंने कहा कि, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मंजूनाथ सिंगे के नेतृत्व में एक टीम राणा के आवास पर गई और उन्हें खेरवाड़ी पुलिस थाने से दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 149 के तहत नोटिस दिया। उन्होंने कहा कि दंपति ने नोटिस लिया।  उन्होंने कहा कि यह नोटिस किसी भी संज्ञेय अपराध को रोकने के लिए जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नोटिस के अनुसार, पुलिस ने उनसे शांति भंग न करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गई

इसी बीच, केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र के सांसद नवनीत राणा को एक केंद्रीय सशस्त्र वीआईपी सुरक्षा प्रदान की गई है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की अलग-अलग सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद पिछले हफ्ते दोनों को सुरक्षा कवच प्रदान किया, जिसमें उन्हें संभावित सुरक्षा खतरों के मद्देनजर अर्धसैनिक कमांडो की सशस्त्र सुरक्षा का समर्थन किया गया था।बता दें कि, दंपति को भाजपा की अनौपचारिक तौर पर बीजेपी का सपोर्टर समझा जाता है।   

अधिकारियों ने बताया कि, महाराष्ट्र की अमरावती सीट से लोकसभा सदस्य नवनीत राणा को ‘वाई’ श्रेणी का केंद्रीय कवर दिया गया है। जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लगभग तीन से चार सशस्त्र कमांडो उनके साथ चलेंगे। उन्ही के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ को भी ‘वाई प्लस’ श्रेणी का सुरक्षा कवच दिया गया है।

Khar police issued notice to rana couple asked not to disturb law and order situation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2022 | 07:03 PM

Topics:  

  • Law and Order
  • Navneet Rana

सम्बंधित ख़बरें

1

…वरना तुम्हें सुधार दूंगा! नितिन गडकरी की भोंडेकर को मजाकिया अंदाज में चेतावनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.