Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kerala New Bjp President: राजीव चंद्रशेखर को ही क्यों मिली केरल की कमान, जानिए क्या है बीजेपी का मास्टरप्लान?

राजीव चंद्रशेखर के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आपके मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि लोकसभा चुनाव में हार और केंद्रीय मंत्री का पद देने के बावजूद पार्टी ने उन्हें राज्य की कमान क्यों सौंपी है। तो चलिए इसका जवाब तलाशने

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 24, 2025 | 01:30 PM

राजीव चंद्रशेखर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

तिरुवनंतपुरम: केरल में भारतीय जनता पार्टी ने राजीव चंद्रशेखर को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। केरल में पार्टी के संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को तिरुवनंतपुरम में आयोजित भाजपा राज्य परिषद की बैठक के दौरान यह घोषणा की। सीनियर भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में राजीव चंद्रशेखर की नियुक्ति का फैसला रखा।

रविवार को राजीव चंद्रशेखर ने बीजेपी के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में इस पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। चंद्रशेखर के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आपके मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि लोकसभा चुनाव में हार और केंद्रीय मंत्री का पद देने के बावजूद पार्टी ने उन्हें राज्य की कमान क्यों सौंपी है। तो चलिए इसका जवाब तलाशने की कोशिश करते हैं।

आपको बता दें कि केरल में लंबे समय के बाद बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एक सीट जीती है। इसके बाद से ही बीजेपी राज्य में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा वोटों का फायदा उठाना और हिंदू-ईसाई वोट बैंक को एकजुट करना है।

शशि थरूर को दी थी कड़ी टक्कर

पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में राजीव चंद्रशेखर केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से मैदान में थे। उन्होंने तीन बार के सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर को कड़ी टक्कर दी थी। राजीव चंद्रशेखर करीबी मुकाबले में शशि थरूर से 16,000 वोटों के अंतर से हार गए थे। इस सीट पर उनके प्रदर्शन ने भाजपा को काफी प्रभावित किया। दो महीने के भीतर ही उन्होंने इस सीट पर भाजपा के लिए काफी सकारात्मक माहौल बना दिया था।

भाजपा को मजबूत करेंगे चंद्रशेखर

राजीव चंद्रशेखर जाति से नायर हैं। पार्टी को उम्मीद है कि वे राज्य में उच्च जाति के हिंदू वोटों को एकजुट करेंगे और एझावा समुदाय के प्रमुख नेता वेल्लापल्ली नटेसन और परिवार के साथ उनके मधुर संबंधों के कारण वे भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के साथ भाजपा के गठबंधन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। केरल में ईसाई और मुस्लिम समुदायों के बीच बढ़ती दरार के कारण भाजपा एक ऐसे नेता की तलाश में थी जो ईसाई समुदाय को पार्टी की ओर आकर्षित कर सके।

ईसाई वोटर्स को लुभाने की कोशिश

केरल में ईसाई समुदाय, जो लगभग 19 प्रतिशत है, पारंपरिक रूप से कांग्रेस का मतदाता माना जाता है। कथित तौर पर, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) और सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) दोनों ईसाई समुदाय की चिंताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय के बढ़ते प्रभाव के कारण ईसाई काफी परेशान हैं। वहीं, इनके बीच चंद्रशेखर की ठीक-ठाक पकड़ है।

पहला लिटमस टेस्ट होगा निकाय चुनाव

केरल में राजीव चंद्रशेखर के लिए सबसे बड़ी चुनौती अक्टूबर में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव होंगे, जहां भाजपा अधिक से अधिक नगर निगमों में जीत दर्ज करना चाहती है। उनसे तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा के प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है, और वहां जीत से नेमोम और कझाकूटम विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है, जहां पार्टी का अच्छा खासा समर्थन माना जाता है।

देश की अन्य सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि केरल भाजपा में गुटबाजी भी चंद्रशेखर के लिए चुनौती हो सकती है, क्योंकि इसका एक बड़ा वर्ग उन्हें “बाहरी” मानता है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि उन्हें नेताओं और कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेने और लोगों को एकजुट रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भाजपा सूत्रों ने कहा है कि पार्टी केरल में भी अपनी चुनावी रणनीति को दोहराना चाहती है।

कैसे अधिक फायदेमंद हैं चंद्रशेखर

भाजपा नेताओं ने कहा कि चंद्रशेखर केरल के सफेदपोश नेताओं के विपरीत एक नया चेहरा होंगे और अपनी टेक्नोक्रेट-उद्यमी छवि के साथ, केरल के शिक्षित युवाओं को पार्टी की ओर आकर्षित कर सकते हैं। उनके बारे में आरएसएस विचारक और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय पदाधिकारी बालाशंकर ने कहा है कि चंद्रशेखर व्यापक रूप से स्वीकार्य हैं। वे पारंपरिक राजनीतिक व्यक्तित्व से अलग एक नया बदलाव हैं और एक सफल टेक्नोक्रेट-उद्यमी के साथ-साथ एक अनुभवी राजनेता के रूप में भी सम्मानित और प्रसिद्ध हैं।

Kerala new bjp president why did rajiv chandrashekhar get command of kerala know what is bjp masterplan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 24, 2025 | 01:30 PM

Topics:  

  • BJP
  • Indian Politics
  • Kerala
  • Rajeev Chandrasekhar

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहारियों की बीड़ी से तुलना कर बुरी फंसी कांग्रेस, सांसद शांभवी चौधरी ने साधा निशाना

2

यूपी के शिक्षकों को सीएम योगी का त्योहारी तोहफा, बढ़ेगा टीचर्स, शिक्षामित्रों और रसोईयों का मानदेय

3

‘अवनीश अवस्थी को भूलूंगा नहीं…सरकार की उलटी गिनती शुरू’, अखिलेश बोले- 8 लाख का काट दिया चालान

4

‘आदिवासी हूं हिंदू नहीं’ वाले बयान पर भड़के CM यादव, ‘हिंदुत्व के विरोध में काम करती है कांग्रेस…’

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.