बाढ़ से केरल में तबाही, IMD का रेड अलर्ट जारी, VIDEO में देखें कुदरत का कहर
दक्षिण भारतीय राज्य केरल में मौसम का कहर लगातार जारी है। मानसून के एक्टिव होने के बाद से ही केरल में ताबड़तोड़ बारिश का सिलसिला चल रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
केरल में बाढ़
तिरुवनंतपुरम: भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है। देश में हर तरफ थोड़ी-बहुत बारिश हो रही है। वहीं केरल में बृहस्पतिवार को मानसूनी बारिश ने जोर पकड़ लिया और एर्नाकुलम, इडुक्की तथा त्रिशूर जिलों के कुछ निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम समेत कुछ स्थानों पर होर्डिंग्स गिर गए, पेड़ उखड़ गए और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
आईएमडी ने इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में बृहस्पतिरवार के लिए रेड अलर्ट तथा राज्य के सात अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा भारी से बेहद भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश और येलो अलर्ट 6 सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश का अनुमान जताने के लिए जारी किया जाता है।
देखें वीडियो
राज्य सिंचाई विभाग ने विभिन्न नदियों के संबंध में अलर्ट जारी किया, जिनमें बारिश के कारण जल स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Weather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
पुणे में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: हल्की बारिश से उमस से मिली राहत; 20 जुलाई के बाद भारी वर्षा का अलर्ट जारी
जगन्नाथ रथ यात्रा पर मंडराया संकट! ओडिशा में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Monsoon Update: बंगाल-ओडिशा समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, दिल्ली-राजस्थान समेत इन राज्यों में लगा ब्रेक
केरल में बारिश और तूफान ने मचाई तबाही पोनमुडी, कल्लरकुट्टी, लोअर पेरियार और मलंकारा बांधों के शटर खुले पेरियार, कल्लर, मुथिरापुझायार और थोडुपुझा-मुवत्तुपुझा जैसी नदियों ऊफान नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह#Monsoon2025 #Kerala pic.twitter.com/R1cA7olauk — अभिषेक ‘अजनबी’ ✍🏻 (@abhishekAZNABI) June 26, 2025
सैकड़ों लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया
विभाग ने एर्नाकुलम जिले में मुवत्तुपुझा नदी, त्रिशूर और मलप्पुरम से होकर बहने वाली भरतपुझा, पथनमथिट्टा में अचनकोविल और पंबा नदी, कोट्टायम में मणिमाला, इडुक्की में थोडुपुझा नदी और वायनाड में कबानी नदी के संबंध में अलर्ट जारी किया। नदियों के जल स्तर में वृद्धि और भारी बारिश के कारण एर्नाकुलम, त्रिशूर और इडुक्की जिलों के निचले इलाके जलमग्न हो गए, जिसके कारण विस्थापित हुए सैकड़ों लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया।
आज का मौसम: सूरत में बाढ़ जैसे हालात, राजस्थान-उत्तराखंड में रेड अलर्ट
चूरलमाला नदी उफान पर
इस बीच, वायनाड जिले के मुंडक्कई-चूरलमाला क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण चूरलमाला नदी उफान पर है, जिससे कीचड़युक्त पानी तेजी से बह रहा है और बेली ब्रिज के पास नदी के किनारों को नुकसान पहुंचा रहा है। पिछले साल जुलाई में इस क्षेत्र में हुए कई भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कई घर नष्ट हो गए थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
