Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केरल सीएम पिनाराई विजयन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियों ने बढ़ाई सुरक्षा

सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर धमकियां फर्जी हैं जिनका पता लगाया जा रहा है। इससे पहले तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट और केरल हाई कोर्ट को लेकर भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Apr 30, 2025 | 07:06 AM

पिनाराई विजयन, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

तिरुवनंतपुरम: केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के दफ्तर और उनके सरकारी घर ‘क्लिफ हाउस’ को बम से उड़ाने की नई धमकी मिलने से राज्य में हड़कंप मच गया। यह धमकी ऐसे समय में मिली जब पहलगाम हमले के बाद देश में तनाव का माहौल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर आने वाले है। प्रधानमंत्री मोदी 2 मई 2025 को केरल का दौरा करने वाले हैं। 

केरल में बीते कुछ हफ्तों से बम की धमकी भरे कई संदेश भेजे गए हैं, यह राज्य के लिए सुरक्षा की दृष्टि से चिंता का विषय बन गया है। बम की धमकी को लेकर केरल पुलिस औ सुरक्षा एजेंसियों की भी चिंता बढ़ गई है। पिछले 2 हफ्तों में अब तक तिरुवनंतपुरम में ही इस तरह की 12 धमकियां मिल चुकी हैं।  

पता लगाने में जुटी एजेंसियां

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को मिली धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सक्रिय हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त हुई अधिकतर धमकियां फर्जी हैं जिनका पता लगाया जा रहा है। इससे पहले तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी एयरपोर्ट मैनेजर के ऑफिशियल आईडी पर ईमेल के जरिए भेजी गई थी।   

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: व्यापार समझौते से विकास की नई शुरुआत, आज भारत विश्वसनीयता की स्थिति के साथ करता है वार्ता

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में जूता पहन कर गए पीएम मोदी! सुप्रिया श्रीनेत ने किया कटाक्ष, आखिर सच क्या है?

शहबाज ने लिखा ‘नोबेल’ पत्र…मैंने रूकवाए हैं 8 युद्ध, फिर जगा ट्रंप का नोबेल प्रेम, टैरिफ को दिया क्रेडिट

नवभारत निशानेबाज: खेल के मैदान में भी कमाल, PM मोदी ने खेला फुटबॉल

झूठी साबित हुई धमकी

पुलिस के मुताबिक जांच के बाद यह धमकी झूठी साबित हुई थी। धमकी की जानकारी मिलते ही केरल पुलिस और सीआईएसएफ कर्मी एयरपोर्ट पर पहुंचकर वहां जांच में जुटे, लेकिन उन्हें वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस को अब तक यह पता नहीं लगा पायी है कि आखिर इन धमकियों के पीछे किसका हाथ है। राज्य को पिछले 2 हफ्तों में इतनी धमकियां मिलना बेहद चिंता का विषय है। फिलहाल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

हाई कोर्ट को भी मिली थी धमकी

गौरतलब है कि सीएम ऑफिस और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से कुछ दिन पहले केरल के हाई कोर्ट और जिला कलेक्ट्रेट समेत कई प्रमुख संस्थानों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।ये धमकियां भी बाद में फर्जी निकली थी। इन फर्जी धमकियों के पीछे किसका हाथ है ये पता लगने के लिए एजेंसियां जांच में जुटी हैं। 

Kerala cm pinarayi vijayan receives bomb threat agencies increase security

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 30, 2025 | 07:06 AM

Topics:  

  • Kerala
  • Narendra Modi
  • Pahalgam Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.