-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Aap Will Conquer Delhi With Manish Sisodias Strategy He Hit Out At Bjp For Forfeiting Its Deposit
मनीष सिसोदिया की रणनीति से दिल्ली फतेह करेगी ‘आप’, बीजेपी की जमानत जब्त करने पर ठोका ताल
- Written By: शुभम पाठक
मनीष सिसोदिया ने जेल से बाहर आने के बाद आपना पहला इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होने दिल्ली विधानसभा चुनाव, हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप की स्थिति और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को लेकर बाते की।

मनीष सिसोदिया (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 17 महीनों के बाद जेल से बाहर आएं है, जिसके बाद से लगातार सिसोदिया भटकती हुई आम आदमी पार्टी के लिए रणनीति बनाकर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए है। सिसोदिया का जेल से बाहर आना आम आदमी पार्टी के लिए संजीवनी बूटी की तरह है। जहां अब सिसोदिया आप कार्यकर्ताओं में हौसला बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहे है।
जेल से बाहर आने के बाद अपने पहले साक्ष्तकार में मनीष सीसोदिया ने आगले साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर बाते की। जिसमें उन्होने दावा किया कि सीएम केजरीवाल की जल्द ही जमानत होने वाली है।
विधानसभा के लिए आप की तैयारी
जेल से बाहर आने के बाद एएनआई से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपना रूख साफ किया। जहां उन्होंने होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जमानत जब्त करने का दावा किया। सिसोदिया ने कहा कि पार्टी सबसे कठिन दौर से गुजरी है, लेकिन कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता ने एकता दिखाई। यही हमारी ताकत है।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी के हर फैसले में ट्रंप का दखल…अमेरिकी सीनेट के एक बिल से भारत में मचा हड़कंप! केजरीवाल ने पूछे तीखे सवाल
E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर रोके गए केजरीवाल, सरकार को सौंपी 2.33 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका
Explainer: पूरा देश एथेनॉल से त्रस्त…फिर पंजाब के किसान क्यों कर रहे हैं खुलकर समर्थन? जानें क्या है कारण
ट्रम्प को खुश करने के लिए E20 थोप रहे मोदी…केजरीवाल का बड़ा आरोप, लोगों से पेट्रोल गाड़ियां न खरीदने की अपील
ये भी पढ़ें:-ट्रेनी डॉक्टर की हत्या मामले में दीदी ने जारी किया फरमान, बंगाल पुलिस को दी ये बड़ी चेतावनी
इसके साथ ही सिसोदिया ने कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने विपरीत परिस्थितियों में हिम्मत नहीं हारी। हम जल्द ही इस मुसीबत से बाहर निकल आएंगे। दिल्ली की जनता के साथ मिलकर हम एक बार फिर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे और भाजपा की जमानत जब्त कराएंगे।
केजरीवाल की रिहाई पर बोले सिसोदिया
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जेल से बाहर आने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि हमें सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है कि मेरी तरह ही वह सीएम अरविंद केजरीवाल को भी न्याय देगा। इसके साथ ही सिसोदिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि मुझे हर सोमवार और गुरुवार को सुबह 10 से 11 बजे के बीच CBI और ED दफ्तर में पेश होना होगा। कोई निराशा नहीं है। मुसीबत में लोग और मजबूती से एकता दिखाते हैं। पार्टी में कोई टूट नहीं हुई।
हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी आप
चलिए अब आपको बताते है कि कल यानी रविवार (11 अगस्त) दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास पर हुई हाई लेवल बैठक में क्या हुआ। इस बैठक में उपस्थित नेता की बात करें राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय, मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत आप के अन्य नेता मौजूद रहे। जिसमें मुख्य रूप से दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति और इसी साल हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बाते हुई।
ये भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ के आईईडी बम ब्लास्ट से मची अफरा तफरी, गाय चराने गई आदिवासी महिला की मौत
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि इस हाई लेवल बैठक में हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकेले चुनाव लड़ने पर सहमति दर्ज कराई।
Aap will conquer delhi with manish sisodias strategy he hit out at bjp for forfeiting its deposit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














