Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान

Siddaramaiah met Rahul Gandhi: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया आज दिल्ली पहुंच गए। यहां उन्होंने हाईकमान के सामने ऐसी शर्ते रखीं, जिसे सुनकर हाईकमान भी चौंक गया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 29, 2026 | 02:07 PM

कांग्रेस हाईकमान से मिले सिद्दारमैया (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Siddaramaiah Delhi Visit: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद सिद्धारमैया आज दिल्ली पहुंच गए। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात मामूली नहीं थी। इस मुलाकात के दौरान सिद्धारमैया ने हाईकमान के सामने कुछ मांगे रखी। साथ ही अपने बेटे के लिए भी खास पेशकश की।

सिद्धारमैया ने अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के लिए नए मंत्रिमंडल में अहम मंत्रालयों की मांग की। सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया ने राज्यसभा और विधान परिषद नियुक्तियों के लिए कुछ चुनिंदा और पसंदीदा नेताओं की एक लिस्ट सौंपी है। इतना ही नहीं उन्होंने इसी बैठक में मंत्रिमंडल में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर भी अपनी राय रखी थी। माना जा रहा है कि उन्होंने नई सरकार में अपने करीबी नेताओं और समर्थकों को खास मंत्रालय सौंपने की मांग की है।

बेटे यतींद्र के लिए खास पेशकश मांगे अहम मंत्रालय

सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में अपने बेटे यतींद्र सिद्धारमैया के लिए बड़े मंत्रालयों की मांग की है। इस सूची में पिछड़ा वर्ग कल्याण, चिकित्सा, शिक्षा, उद्योग और जल संसाधन जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं। माना जा रहा है कि नई सरकार में वे अपने बेटे को मजबूत भूमिका में देखना चाहते है।

सम्बंधित ख़बरें

जल संकट को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा

पुणे में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत से मचा कोहराम, कांग्रेस ने गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा

राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, मंत्रिपरिषद तत्काल प्रभाव से भंग! शपथ ग्रहण की तैयारी तेज

CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’

डीके शिवकुमार के नेतृत्व में बनाई जा सकती है नई सरकार

सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार नए मुख्यमंत्री पद का चेहरा है। कर्नाटक में अब डीके शिवकुमार के नेतृत्व में ही नई सरकार बनने की बात सामने आई है। हालांकि, देखा जाए तो कांग्रेस की ओर से अभी किसी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सिद्धारमैया की यह दिल्ली यात्रा कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने के संकेत दे रही है। हाईकमान से हुई यह मुलाकात नई सरकार के गठन और सत्ता में संतुलन बनाए रखने के लिए अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें – अब जेल नहीं जाएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद! POCSO मामले में मिली राहत, SC से अग्रिम जमानत बरकरार

राज्यपाल ने स्वीकार किया इस्तीफा

राज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सिद्धारमैया ने 28 मई 2026 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा था। राज्य में मौजूद न होने के कारण राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने इसे 29 मई 2026 को स्वीकार कर लिया। राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया।

Karnataka siddaramaiah visit delhi after resigning met rahul gandhi with conditions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 29, 2026 | 02:07 PM

Topics:  

  • Congress
  • Karnataka
  • Mallikarjun Kharge
  • Rahul Gandhi
  • Siddaramaiah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.